Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टोटलएनर्जीज अदाणी ग्रीन की ग्रोथ का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध: सीईओ

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Paris, International Energy Agency, Fatih Birol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 14:09 IST

फ्रांस की एनर्जी कंपनी टोटलएनर्जीज के सीईओ और चेयरमैन पैट्रिक पोयाने ने कहा कि उनकी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के विस्तार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।  केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ पेरिस में बातचीत के दौरान पोयाने ने कहा कि वे अदाणी ग्रीन के विस्तार का समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा, "अदाणी ग्रीन जिसकी क्षमता 14 गीगावाट है। हम इसकी ग्रोथ को समर्थन जारी रखेंगे।"

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, “टोटलएनर्जीज के चेयरमैन और सीईओ पैट्रिक पोयाने से मुलाकात की और भारत के लिए कंपनी की निवेश योजनाओं और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।"फ्रांसीसी एनर्जी कंपनी ने भारत में लगभग 5 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो प्राकृतिक गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिटी गैस डेवलपमेंट और क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स विशेष रूप से सौर और पवन ऊर्जा पर केंद्रित है। 

जनवरी 2021 में अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन में   टोटलएनर्जीज ने माइनॉरिटी हिस्सेदारी लेकर साझेदारी की शुरुआत की थी।​​पिछले महीने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड दुनिया की पहली ऐसी स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) कंपनी बन गई है, जिसने अपने पूरे परिचालन पोर्टफोलियो को वाटर पॉजिटिव में बदल दिया है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने सस्टेनेबिलिटी के लिए एक नया मानक स्थापित करने के लिए अपने वित्त वर्ष 26 के लक्ष्य से एक साल पहले वाटर पॉजिटिव होने का लक्ष्य हासिल किया है। 

यह इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाली शीर्ष 10 वैश्विक कंपनियों (परिचालन आरई पोर्टफोलियो के संदर्भ में) में से पहली और एकमात्र है।अदाणी ग्रीन ने वित्त वर्ष 25 के लिए शानदार नतीजे पेश किए। इस दौरान कंपनी ईबीआईटीडीए एक अरब डॉलर के पार पहुंच गया और 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कंपनी देश में सबसे अधिक 14.2 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता वाली कंपनी का खिताब बरकरार रखा। 

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Paris , International Energy Agency , Fatih Birol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD