Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

चार देशों की यात्रा के बाद जय पांडा ने कहा, "सभी देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख के साथ हैं"

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Baijayant Jay Panda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 13:54 IST

भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन, कुवैत, अल्जीरिया और सऊदी अरब की यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत की आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' यानी शून्य सहनशीलता की नीति के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई सख्त नीति अपनाई है, जिसे 'नया सामान्य' कहा जा रहा है। 

राजधानी लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि चार देशों की यह यात्रा "बहुत सफल" रही। उन्होंने बताया कि इन देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को समझा और खुद भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, "यह दौरा बहुत सफल रहा। हमने जिन चार देशों बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और अल्जीरिया का दौरा किया, वे पहले से ही आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठा चुके हैं। 

उनका रुख साफ है और वे भारत की नीतियों को अच्छी तरह समझते हैं। भारत के इतिहास को देखते हुए हमें अपनी बात साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती। हम ऐसे देश हैं जिसने हजारों सालों से दुनिया भर के सताए हुए लोगों को शरण दी है। हम अहिंसा में विश्वास करने वाले देश हैं।"उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों द्वारा किए गए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी जानकारी और आंकड़े इन देशों के सामने मजबूती से रखे। साथ ही, भारत की इस हमले पर की गई सख्त और रणनीतिक कार्रवाई के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया, "हम वहां खासतौर पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़े तथ्य और आंकड़े पेश करने गए थे। इसके बाद भारत ने जिस तरह से जवाब दिया, वह आज का 'नया सामान्य' है। अब हम आतंकवादी हिंसा का सटीक और लक्षित तरीके से जवाब देते हैं। हमारा मकसद पाकिस्तान की गलत नीतियों को दुनिया के सामने लाना और वहां से आतंकवाद को मिल रहे खुले समर्थन को रोकना है।"

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नेताओं के साथ भारत के मजबूत रिश्ते बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा, "पिछले 10–11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन देशों के नेताओं के साथ बहुत मजबूत रिश्ते बनाए हैं। इनमें से कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया है। आज भारत की तेज आर्थिक तरक्की को देखते हुए ये देश भारत को एक बड़े अवसर के रूप में देखते हैं और वे न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ, बल्कि कई अन्य साझा मुद्दों पर भी भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।"

पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार पर पांडा ने कहा, "पाकिस्तान लगातार दुष्प्रचार करता आ रहा है। कई सालों तक वह एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में रहा, जिससे उसे अंतरराष्ट्रीय विकास फंड का गलत इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई। अब जब वह इस सूची से बाहर आ गया है, तो दोबारा फंड के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ गई है। हमने इस मुद्दे पर भी चर्चा की।"

पांडा ने 'एक्स' पर इस दौरे का सारांश देते हुए लिखा, "बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और अल्जीरिया के चार देशों के महत्वपूर्ण संसदीय दौरे का सफल समापन हुआ। पिछले कुछ दिनों में हमने आतंकवाद के खिलाफ भारत का मजबूत संदेश पहुंचाया और ऐतिहासिक रिश्तों को और मजबूत किया और कई उच्च स्तर की बैठकों में हिस्सा लिया। हर देश में हमें गर्मजोशी से स्वागत और सार्थक बातचीत का मौका मिला, जिसके लिए मैं आभारी हूं। मैं अपने साथी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की खास सराहना करता हूं, उनकी समझ, समर्पण और टीमवर्क की वजह से हम इस मिशन में भारत की आवाज़ को मजबूती से रख पाए।"

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Baijayant Jay Panda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD