Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

वित्त मंत्री ने डीआरआई से बड़े तस्करी नेटवर्क को तोड़ने और मादक पदार्थों के व्यापार पर अंकुश लगाने को कहा

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 13:43 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से तेजी से जटिल होते भू-राजनीतिक वातावरण और सुरक्षा खतरों के बीच तस्करी नेटवर्क और मादक पदार्थों के व्यापार से निपटने के लिए टेक्नोलॉजी-ड्रिवन अप्रोच अपनाने को कहा। डीआरआई के नए मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सतही स्तर के प्रवर्तन से आगे जाकर गहरे प्रणालीगत खतरों को सामने लाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करना किसी भी जांच का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए, जो केवल ऊपरी जब्ती तक ही सीमित नहीं होना चाहिए।वित्त मंत्री ने कहा, "अगर आप छोटी मछलियां पकड़ते हैं तो यह अच्छा नहीं है। बड़ी तस्करी की चेन को ट्रैक करके उस पर कार्रवाई करनी होगी। हमें उन नापाक चेन को खत्म करना होगा।"सीतारमण ने मादक पदार्थों को सबसे गंभीर राष्ट्रीय खतरा बताया और स्कूलों और कॉलेजों को मादक पदार्थ तस्करों के निशाने पर आने से रोकने के लिए राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ तत्काल समन्वय का आह्वान किया।

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' मंत्र को वह भावना बताया जिसके साथ प्रवर्तन एजेंसियां ​​आगे बढ़ती हैं।उन्होंने प्रवर्तन ढांचे में आधुनिक टेक्नोलॉजी के गहन और तेज एकीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।उन्होंने डेटा-संचालित, खुफिया-संचालित कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा, "एआई के बारे में बहुत सारी बातें हो रही हैं, लेकिन अब मैं एआई का उपयोग करके ठोस परिणाम देखना चाहती हूं।

"वित्त मंत्री ने प्रवर्तन एजेंसियों के लिए तीन मार्गदर्शक सिद्धांत बताए, जिसमें नियमों को निष्पक्ष रूप से लागू करना, व्यापार प्रणाली में जनता का विश्वास बनाए रखना और प्रवर्तन को उच्च प्रभाव वाला बनाना शामिल हैं।उन्होंने कहा, "अधिक आधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे डेटा एनालिटिक्स और इसी तरह की अन्य चीजों के उपयोग को सिस्टम में गहराई से और अच्छी तरह से एकीकृत करने की आवश्यकता है।"

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD