Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत और फ्रांस को द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए करना चाहिए काम : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Paris, International Energy Agency, Fatih Birol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 13:37 IST

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और फ्रांस को द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए, क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापार को मौजूदा 15 अरब डॉलर के स्तर से बढ़ाने की पर्याप्त गुंजाइश है। भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि दोनों देशों को उभरते और रणनीतिक क्षेत्रों में गहन सहयोग की दिशा में काम करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, "हम केवल 15 अरब डॉलर से संतुष्ट नहीं हो सकते। क्योंकि इसकी गुंजाइश कहीं ज्यादा है।"

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यटन, मैन्युफैक्चरिंग और वैश्विक क्षमता केंद्रों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए सीईओ फोरम के तहत निजी क्षेत्र में संयुक्त कार्य समूह बनाने का सुझाव दिया। केंद्रीय मंत्री गोयल ने यह भी घोषणा की कि भारत और फ्रांस व्यापार और नियामक बाधाओं को दूर करने में व्यवसायों की मदद करने के लिए राजदूत स्तर पर एक फास्ट-ट्रैक मैकेनिज्म को एक्टिव करेंगे।उन्होंने कहा, "इससे हमें व्यापार के नए क्षेत्र खोजने और विनियमन के दायरे को पार करने में एक-दूसरे का समर्थन करने में मदद मिलेगी।" 

उन्होंने बताया कि भारतीय व्यवसाय अक्सर यूरोपीय संघ के जटिल नियामक वातावरण से भ्रमित होते हैं। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, "यह एक उलझन है, खासकर तब जब प्रत्येक यूरोपीय संघ के सदस्य देश के अपने नियम हैं।"केंद्रीय मंत्री ने फिर से पुष्टि की कि भारत और यूरोपीय संघ 2025 के अंत से पहले एक व्यापक व्यापार समझौते को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गान किम योंग के साथ भी बैठक की और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों और भारतीय शिपिंग सेक्टर में बड़े अवसरों पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने पेरिस में ब्रिटेन के कारोबार एवं व्यापार सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स और सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल-कसाबी के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी योजना बनाई है। पीयूष गोयल फ्रांस और इटली की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जो प्रमुख यूरोपीय भागीदारों के साथ रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, केंद्रीय मंत्री गोयल की यात्रा एक मजबूत और समावेशी वैश्विक विकास के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Paris , International Energy Agency , Fatih Birol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD