Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

अनिल विज की अगुवाई में अंबाला छावनी में विकास का रथ दौड रहा है सरपट

हाई पावर परचेस कमेटी की बैठक में अंबाला छावनी के विकास के लिए लगभग 56 करोड रूपए की राशि को मिली मंजूरी- ऊर्जा व परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 03, 2025, 16:51 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की अगुवाई में अंबाला छावनी में विकास का रथ सरपट दौड रहा है और इसी कडी में गत दिवस मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेस कमेटी की बैठक में अंबाला छावनी के विकास के रथ को ओर गति प्रदान करने के लिए लगभग 56 करोड रूपए से बिजली के क्षेत्र में ढांचागत सुदृढीकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए अवसरंचना के निर्माण कार्यो को मंजूरी प्रदान की गई है। 

श्री विज ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला छावनी में 100 बिस्तर का एक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है और इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए गत दिवस हाई पावर परचेस कमेटी की बैठक में 17 करोड रूपए की राशि को मंजूरी प्रदान की गई है ताकि अंबाला छावनी के निवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकें। 

उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी में बनाए जा रहे अस्पताल में कुल 7 मंजिलें होगी जिनमें से एक ग्राउंड फलोर, दो बेसमेंट तथा चार मंजिलें ऊपर होंगी। इस अस्पताल में एक क्रिटिकल केयर यूनिट को बनाया जाएगा, जबकि यहां पर एक आपातकालीन वार्ड भी होगा जहां पर आपातकाल में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। 

इसी प्रकार, अपर बेसमेंट में एमपीजीएस प्लांट रूम भी स्थापित होगा। ग्राउंड फलोर में केयर लैब, एक्सरे रूम, केन्द्रीयकृत नर्सिंग क्षेत्र, नर्सिंग स्टेशन इत्यादि होंगें।  इसी तरह, प्रथम तल पर बड़े वार्ड में नर्सिंग स्टेशन केंद्र होगा। डॉक्टर कक्ष, नर्स कक्ष, प्रक्रिया कक्ष, एएचयू के साथ वार्ड, एलडीआर/बहुउद्देशीय नैदानिक क्षेत्र, बड़े वार्ड में उपकरण रखने की जगह और साफ-सफाई की सुविधा होगी। 

ऐसे ही द्धितीय तल पर आईसोलेशन कक्ष, सभी संक्रमित आइसोलेशन कक्षों में नेगेटिव दबाव होगा तथा एक छोटा नर्सिंग स्टेशन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार से गैर संक्रामक क्षेत्र में सुपरस्पेशलिटी वार्ड होंगें तथा बड़े वार्ड में नर्सिंग स्टेशन केंद्र स्थापित होगा। बड़े वार्ड में उपकरण रखने की जगह और स्वच्छ उपयोगिता की व्यवस्था होगी तथा बर्न वार्ड में सकारात्मक दबाव वाले कमरे के साथ-साथ बॉडीवॉशिंग क्षेत्र, नर्सिंग स्टेशन, शौचालय आदि होंगें। 

कर्मचारियों के लिए छोटे चेंजिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध होगी।  ऐसे ही, तीसरे तल पर आईसीयू/एचडीयू में नर्सिंग स्टेशन केन्द्र, आईसीयू में उपकरण रखने की जगह और साफ-सफाई की सुविधा, आईसीयू में दो बेड पर आरओ प्वाइंट के साथ डायलिसिस की व्यवस्था, उपकरण भंडार की सुविधा, उपचार कक्ष, नर्स ड्यूटी रूम, प्रतीक्षा क्षेत्र, काउंसलिंग के लिए एक केबिन की सुविधा भी होगी। 

इसी प्रकार से चौथे तल पर सुपरस्पेशलिटी ओटी की सुविधा, पूरे ओटी परिसर को कवर करने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था इत्यादि होगी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अंबाला छावनी को सुचारू रूप से 24 घंटे उच्च गुणवत्तापरक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गत दिवस हाई पावर परचेस कमेटी में 38.78 करोड रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है। 

इस राशि से अंबाला छावनी में ऊर्जा के क्षेत्र का सुदृढीकरण किया जाएगा। संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत अम्बाला कैंट में 38.78 करोड़ रूपए के कार्य किए जाएंगें, जिसमें 232 सर्किट कि.मी. एलटी नंगे कंडक्टर को विभिन्न आकारों के एलटी आर्मर्ड एक्सएलपीई केबल से बदलना, 77 सर्किट कि.मी. नए एसीएसआर कंडक्टर/एक्सएलपीई केबल के साथ मौजूदा 11केवी लाइन का विभाजन/संवर्द्धन और 127 नंबर वितरण ट्रांसफार्मरों का विस्तार का कार्य किया जाएगा। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD