Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में सोलन में हुई आयोजित

बैठक में पार्टी के सह प्रभारी संजय टंडन ने भी लिया भाग

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Jai Ram Thakur, Dr Rajeev Bindal,Sanjay Tandon, Solan, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 02 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 18:59 IST

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कोर ग्रुप की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में सोलन में आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्री कान्त शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन , सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. सिकंदर सिंह, हर्ष महाजन, प्रदेश महामंत्री  बिहारी लाल शर्मा,  त्रिलोक कपूर,  रणधीर शर्मा,  सुरेश चंदेल,  विपिन परमार,  राकेश जमवाल,  त्रिलोक जमवाल एवं  सतपाल सत्ती उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश में पार्टी के संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और संगठन को सुदृढ़ करना, प्रदेश भर में जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियानों की मुहिम को छेड़ना तथा केंद्र में मोदी सरकार की लोकहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर युद्धस्तर  पर काम करना और लाभार्थियों को उन जनहित कल्याणकारी योजनाओं का सीधा सीधा लाभ दिलवाना और पार्टी की विचारधारा से उनको अवगत करवाने का आह्वान किया गया और इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। 

यह बैठक संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Jai Ram Thakur , Dr Rajeev Bindal , Sanjay Tandon , Solan , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD