Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रूस में फिर ढह गया रेलवे पुल, पटरी से उतरी मालगाड़ी, 24 घंटे में दूसरी घटना

Hadsa World, Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुर्स्क , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 14:28 IST

रूस के कुर्स्क क्षेत्र के ज़ेलेज़्नोगोर्स्क ज़िले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक रेलवे पुल गिर गया, जिसके कारण एक मालगाड़ी का इंजन और उसकी तीन खाली बोगियां पटरी से उतर गईं। 24 घंटे से भी कम समय में यह ऐसा दूसरा मामला है। 

क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर, अलेक्जेंडर खिंस्टीन ने बताया कि यह हादसा ट्रोस्ना-कालिनोव्का राजमार्ग के 48वें किलोमीटर पर हुआ। खिंस्टीन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर बताया, "आज रात, जेलेज्नोगोर्स्क जिले में ट्रोस्ना-कलिनोव्का राजमार्ग के 48वें किलोमीटर पर एक पुल ढह गया।

उस समय एक मालगाड़ी उसे पार कर रही थी। ट्रेन का एक हिस्सा पुल के नीचे स्थित सड़क पर गिर गया।"उन्होंने यह भी बताया कि इंजन में आग लग गई थी, लेकिन आपातकालीन सेवा टीमों ने तुरंत आग बुझा दी। ट्रेन का बाकी हिस्सा अभी भी रेलवे प्लेटफार्म पर है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एक ड्राइवर के पैर में चोट आई है। अधिकारियों ने एहतियातन ढहे पुल के नीचे सड़क पर यातायात रोक दिया है।यह घटना रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में शनिवार देर रात एक हुए हादसे के कुछ घंटों बाद हुई है, जहां एक अन्य पुल के ढहने के बाद एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई थी। 

उस वक्त ये पैसेंजर ट्रेन मॉस्को से क्लिमोव जा रही थी। इस बीच ट्रेन विगोनिचस्की जिले में पटरी से उतर गई। ब्रांस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने पुष्टि की है कि उस दुर्घटना में कम से कम सात लोग मारे गए और 69 अन्य घायल हो गए। रशियन स्टेट मीडिया के अनुसार, मृतकों में ट्रेन का लोकोमोटिव ड्राइवर भी शामिल है। 

मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी सिचुएशन के मुताबिक रेस्क्यू में मदद करने और किसी भी बचे पीड़ित की तलाश करने के लिए ब्रांस्क साइट पर लगभग 180 कर्मियों को तैनात किया गया था। अधिकारियों ने ब्रांस्क दुर्घटना के पीछे संभावित कारण के रूप में 'अवैध हस्तक्षेप' का हवाला दिया है।

रूसी कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सेवाओं से जानकारी हासिल करने के लिए पहचाना जाने वाले बाजा टेलीग्राम चैनल की रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि शुरुआती निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि पुल को जानबूझकर उड़ाया गया है। हालांकि, इस दावे का समर्थन करने के लिए अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं दिया गया है। 

रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से ब्रांस्क, कुर्स्क और बेलगोरोड क्षेत्र अक्सर सीमा पार से गोलाबारी, ड्रोन हमलों और यूक्रेनी क्षेत्र से गुप्त अभियानों के दायरे में आते रहे हैं।

 

Tags: Hadsa World , Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD