Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

महाराष्ट्र में कोरोना के 84 नए मामले मिले, इस साल अब तक सात की मौत

COVID 19, Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid 19 variant, Coronavirus, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid 19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS CoV 2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 16:25 IST

महाराष्ट्र में जनवरी 2025 से अब तक कुल 10,324 स्वैब सैंपल की जांच की गई है, जिनमें से 681 सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मामलों में से 411 मरीज केवल मुंबई से सामने आए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को 84 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें मुंबई से 32, ठाणे से 16, और शेष अन्य जिलों से हैं। 

साथ ही शुक्रवार को 207 मरीज कोविड संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस समय कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 467 है। जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कोविड से कुल सात मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें से छह मरीजों को पहले से अन्य गंभीर बीमारियां (कॉमोरबिडिटीज) थीं।

बताया गया है कि एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक सीजर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था। दूसरे मरीज को कैंसर था। तीसरे मरीज को स्ट्रोक (सेरेब्रोवैस्कुलर डिजीज) और दौरे पड़ते थे। वहीं, चौथे मरीज को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) और लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (एलआरटीआई) था। 

पांचवें मरीज को इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (आईएलडी) थी। छठा मरीज डायबिटिक था और 2014 से लकवाग्रस्त था। सातवीं मरीज 47 वर्षीय महिला थी, जिसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील कर रहे हैं।

 

Tags: COVID 19 , Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid 19 variant , Coronavirus , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid 19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS CoV 2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD