Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित किया गया महिला संत समागम

 Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 13:33 IST

सत्संग में आकर केवल सुनना नहीं उसका मनन करके आत्म मंथन भी करना है। यह उदगार बहन मोनिका राजा ने स्थानीय फेस 6 स्थित  संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित महिला संत समागम के दौरान कहे। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने गीतों, विचार द्वारा अपने भावों को प्रकट किया।

उन्होंने आगे फरमाया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज यही समझाते हैं कि जिस प्रकार जगत माता बुधवंती जी व राजमाता कुलवंत कौर जी ने  जीवनभर परिवार व सत्संग  दोनों को प्राथमिकता देते हुए सामंजस्य स्थापित किया । पति व पत्नी दोनों एक गाड़ी के दो पहिए है तथा बच्चे गाड़ी की सवारियां है। 

पति पत्नी के सामंजस्य  ही गृहस्थी की गाड़ी सही ढंग से चलती है। उन्होंने कहा कि दांपत्य जीवन तभी संभव होता है जब दो व्यक्ति एक बंधन में बंधते है। इसी प्रकार   आत्मा का परमात्मा से मिलन या बंधन प्रभु परमात्मा की जानकारी भाव ब्रह्मज्ञान द्वारा ही होता है। इसलिए  ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति केवल  मानुष जीवन में ही संभव है।

उन्होंने आगे बताया कि संतो का जीवन सदैव अंग्रेजी के शब्द EASE ईज जैसा होता है। ई का अर्थ है इंजॉय द प्रोसेस ऑफ लाइफ भाव हर हाल में खुशी में ही जीते हैं। ए का अर्थ है एक्सेप्ट करना यानि स्वीकार करना। जो पसंद नहीं है उसे भी स्वीकार करना। 

एस का अर्थ साइलेंस है भाव एक चुप सौ सुख। अंतिम शब्द ई भाव इंवॉल्व योरसेल्फ इन योर लाइफ अर्थात् अपना विश्लेषण करना की सतगुरु की शिक्षाओं पर कितना चल रहे हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ.पी . निरंकारी जी व मोहाली की संयोजक डॉ  जे के चीमा जी ने महिला समागम के सफल आयोजन के लिए सतगुरु माता जी का आभार जताया व सभी के कल्याण की मांग की।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD