Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के आठ कैडेट एनडीए से स्नातक हुए

अमन अरोड़ा ने कैडेटों को दी बधाई, देश सेवा में उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, National Defence Academy, NDA, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 12:31 IST

एस ए एस नगर स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के आठ कैडेट नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), खड़कवासला (पुणे) से स्नातक हो गए हैं। इन कैडेटों ने एनडीए के 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में भाग लिया, जिसकी निरीक्षण पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एडीसी (सेवानिवृत्त), मिज़ोरम के राज्यपाल एवं पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह द्वारा किया गया।

इस बारे में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि ये आठ कैडेट — परमजोत सिंह और अनीकेत काहोल (होशियारपुर), अर्पित पराशर (संगरूर), अभय सिंह राघव और विशेष सूद (एसएएस नगर), उधिबीर सिंह (रोपड़), अनुराग चौहान और तनमय शर्मा (पठानकोट) — ने एनडीए में तीन वर्षों की प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली है और अब ये रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनने से पहले एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के लिए सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में जाएंगे।

श्री अमन अरोड़ा ने इन नव-प्रशिक्षित युवाओं को जीवन में नई ऊँचाइयों को छूने और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनने के उनके सपनों को साकार करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने संस्थान द्वारा प्राप्त हो रहे शानदार परिणामों पर प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कैडेटों को बधाई देते हुए बताया कि संस्थान के 28 अन्य कैडेट सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में शामिल होने के लिए अपने कॉल-अप लेटर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के तीन पूर्व कैडेट इस समय एनडीए, खड़कवासला में इंस्ट्रक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि युवाओं की ये उपलब्धियाँ संस्थान और पंजाब के लिए अत्यंत गर्व की बात हैं।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , National Defence Academy , NDA , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD