Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

अमित शाह ने पुंछ में सीमा पार हमलों से प्रभावित परिवारों को सरकारी नौकरी के पत्र वितरित किए

पाकिस्तान द्वारा पुंछ के रिहायशी इलाकों, मंदिरों, गुरुद्वारों और मदरसों पर हुए कायराना हमलों के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Javed Ahmed Rana, Javed Rana, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुंछ , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 12:24 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज जम्मू और कश्मीर के पुंछ में सीमापार से हुए हमले से पीड़ित लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपालश्री मनोज सिन्हा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तिउपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने पाकिस्तान द्वारा पुंछ के रिहायशी इलाकों, मंदिरों, गुरुद्वारों और मदरसों पर हुए कायराना हमलों के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा निंदनीय हमले में हताहत हुए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का कार्यक्रम आज यहां आयोजित हुआ है। 

उन्होंने कहा कि मुआवज़े और सरकारी नौकरी से जीवन में हुई क्षति की परिपूर्ति नहीं हो सकती लेकिन यह जम्मू और कश्मीर सरकार, भारत सरकार और पूरे देश की जनता की भावनाओं का एक प्रतीक है। श्री शाह ने कहा कि पूरा देश इस समय आपके साथ चट्टान की तरह खड़ा है। 

उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभक्ति का जो जज़्बा जम्मू और कश्मीर के नागरिकों में घाटी से लेकर पुंछ और कठुआ तक उभर कर आया उससे पूरे देश की जनता का संबल बढ़ा है। श्री अमित शाह ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष यात्रियों पर कायराना आतंकी हमला हुआ और उसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आतंकवादी हमले का जवाब तत्परता और कठोरता से देने की नीति के तहत हमने पाक ऑक्युपाइड कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। 

उन्होंने कहा कि पहली बार भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर स्थित आतंकी संगठनों के हेडक्वार्टर को ध्वस्त कर दिया। भारत की जनता की ओर से करारे जवाब के रूप में प्रधानमंत्री मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति से लिए गए निर्णय, हमारी एजेंसियों की सटीक सूचना और सेना के अद्भुत साहस और अचूक मारक क्षमता के कारण सैकड़ों की संख्या में आतंकवादी हताहत हुए। 

श्री शाह ने कहा कि भारत ने आतंकियों पर हमला किया था लेकिन पाकिस्तान ने इसे खुद पर हमला माना और पूरी दुनिया के सामने सच आ गया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के एक भी सैन्य या नागरिक संस्थानपर हमला नहीं किया और भारतीय सेनाओं ने बेहद सटीक तरीके से संयम बरतते हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी अड्डों को तहस नहस कर दिया। 

उन्होंने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डो पर किए गए हमलों के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत में जम्मू और कश्मीर में रिहायशी इलाकों में गोलीबारी की और जिसका सबसे ज़्यादा नुकसान पुंछ में हुआ। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पुंछ के साथ-साथ सभी रिहायशी इलाकों, मंदिरों, गुरुद्वारों और मदरसों पर भी गोलीबारी की। 

श्री शाह ने कहा कि आज पूरी दुनिया पाकिस्तान द्वारा नागरिकों पर किए गए हमले की घोर निंदा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने हमारे रिहायशी इलाकों और निहत्थे नागरिकों पर हमला किया तब भारतीय सेना ने उनके 9 एयरबेस औऱ मारकक्षमता को क्षतिग्रस्त कर एक मज़बूत जवाब दिया जिसके कारण उन्हें समझौते के लिए आगे आना पड़ा।

श्री अमित शाह ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा नीति को पूरी दुनिया के सामने घटनाओं के आधार पर जाहिर करने वाला रहा कि भारतअपनी सेना, नागरिकों और सीमा पर किसी भी प्रकार का आक्रमण सहन नहीं करेगा। 

उन्होंने कहा कि पुंछ में कई लोगों के घर और कई व्यापारिक संस्थान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार आने वाले कुछ दिनों में इसके लिए एक पैकेज लाएगी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर का विकास रूकेगा और थमेगा नहीं और 2014 मेंजिस गति से विकास की शुरूआत हुई थी, वह गति जारी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं और सुरक्षाबल हर हमले का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। श्री शाह ने कहा कि इस दौरान पूरा जम्मू कश्मीर प्रशासन हर पल जनता के साथ खड़ा था। प्रशासन ने तत्काल हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया और निश्चित रूप से इससे हमारी क्षति बहुत कम हुई। 

श्री शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद तुरंत बकर बनाने का निर्णय लिया था और हमारे सीमांत क्षेत्रों में लगभग 9500 से अधिक बंकर बनाए गए जिससे हमारे नागरिकों की जान बचाने में बहुत मदद मिली। गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार और अधिक बंकर बनाएगी जिससे आपदा के समय हमारे नागरिकों को बचाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार जम्मू और कश्मीर के नागरिकों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्रीमोदी जी ने बहुत स्पष्ट कर दिया है कि TERROR और TALKS, TERROR और TRADE एक साथ नहीं चल सकते और खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जम्मू और कश्मीर में 2014 में विकास की जो यात्रा शुरू हुई थी, वह आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Javed Ahmed Rana , Javed Rana , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD