Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” में जम्मू सीमा के पास पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

बॉर्डर से सटे गांव चक्रोही में शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से किया संवाद, खेत और नर्सरी फार्म देंखे

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr Jitendra Singh, Viksit Krishi Sankalp Abhiyan, VKSA, Javid Ahmad Dar, Javid Dar, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 12:06 IST

पंद्रह दिन चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज जम्मू पहुंचे, जहां वे आरएस पुरा सेक्टर में पदयात्रा में शामिल हुए, वहीं तिरंगा यात्रा के साथ किसानों व वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया। 

साथ ही, उन्होंने महिला किसानों और महिला उद्यमियों से संवाद किया और ड्रोन कर्मियों से भी सीधी चर्चा की। श्री शिवराज सिंह ने जम्मू में बॉर्डर से सटे- एक किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव चक्रोही में भी किसानों से संवाद किया और उनके खेत और नर्सरी फार्म देखने के साथ ही उनसे विस्तार से खेती की जानकारी ली।

इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को प्रणाम किया और हमारे वीर जवानों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि हम किसी को छेड़ते नहीं है और कोई यदि छेड़ता है तो उसे छोड़ते नहीं है। 

श्री चौहान ने कहा- पहलगाम की घटना मानवता पर कलंक है। इसलिए, जिन्होंने हमारी बेटियों की मांग का सिंदूर पोंछा, हमारी सेना ने उनके आतंक के अड्डे तबाह और बर्बाद कर दिए, तीन दिन में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया, वो गोली चलाएंगे तो हम गोला चलाएंगे। 

भारत ने पाक पर पहले हमला नहीं किया, हमने नागरिकों व उनकी सेना पर भी हमला नहीं किया। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने जम्मू-कश्मीर के किसानों और गांव में रहने वाले भाई-बहनों को भी प्रणाम किया और कहा कि तनाव और युद्ध की स्थिति में यहां गोले बरसते हैं, लेकिन कितने साहस के साथ आप मुकाबला करते हैं।

एक तरफ जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं तो उनके पीछे आप सभी दीवार बनकर खड़े हैं, पूरा देश सेना के साथ खड़ा हैं, इन सभी को बारम्बार प्रणाम। श्री चौहान ने कहा- जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई में केंद्र-राज्य सरकार मिलकर कोई कसर नहीं छोड़ेगी, सारा देश आपके साथ खड़ा है।

श्री शिवराज सिंह ने किसानों से कहा कि अभियान में वैज्ञानिक गांव आ रहे हैं, किसानों से आग्रह है कि वे वैज्ञानिकों के साथ संवाद करें, सवाल पूछें। ये संवाद हमारे कृषि उत्पादन को और बढ़ाएगा। उत्पादन बढ़ेगा तो मुनाफा बढ़ेगा, हमें उत्पादन बढ़ाना है, लागत घटाना है, उत्पादन के ठीक दाम देना है। 

श्री चौहान ने वैज्ञानिकों से कहा कि किसान से पूछकर रिसर्च करना चाहिए ताकि वे किसानों के सीधे काम आएं। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के फायदे के लिए एमएसपी दे ही रही, किसानों को कम ब्याज पर लोन भी दिया जा रहा है। 

किसान सब योजनाओं का लाभ लें। नुकसान होने पर भरपाई, कृषि का विविधीकरण जैसे अहम कदम उठाए गए हैं। वे बोले- हम सब मिलकर देश को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई तरह की फसलें हैं, ये धरती सोना उगलती है। 

यहां का सेब दुनिया में धूम मचाता है। इनकी वैरायटी और कैसे अलग-अलग बनें, क्वालिटी और सुधरे, उत्पादन ज्यादा कैसे हो, ये सब वैज्ञानिक किसानों को बताएंगे। इनसे सीखिए, जरूरत पड़े तो इन्हें सिखाइए भी। दोनों साथ बैठेंगे, तब काम चलेगा। 

श्री शिवराज सिंह ने कहा कि लैब-टू-लैंड जुड़ गए तो निश्चित तौर पर कृषि क्षेत्र में क्रांति आएगी, चमत्कार होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह विश्वासपूर्वक बोले कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में देश में कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री श्री जावेद अहमद डार, जम्मू के सांसद श्री जुगलकिशोर शर्मा, क्षेत्र के विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि, केंद्रीय बागवानी आयुक्त डा. प्रभात कुमार, आईसीएआर के उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) डा. राजबीर सिंह, शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति सहितकेंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी-वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जम्मू व आसपास के किसान मौजूद थे।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr Jitendra Singh , Viksit Krishi Sankalp Abhiyan , VKSA , Javid Ahmad Dar , Javid Dar , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD