Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा चंडीगढ़ ने श्रद्धा से मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Sanjay Tandon, Arun Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:24 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा वीरवार को सेक्टर 33 स्थित पार्टी कार्यालय में लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुनील देवधर ने विशेष संबोधन दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रामबीर भट्टी, भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, सह संयोजक हीरा नेगी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई। अपने संबोधन में सुनील देवधर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शक्तिशाली शासिका नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और धर्मनिष्ठा की प्रेरणा थीं। 

उन्होंने कहा, “18वीं शताब्दी में जिस दूरदृष्टि और धर्मपरायणता से उन्होंने शासन किया, वह आज के समय में भी प्रासंगिक है। उन्होंने शासन को ईश्वर की सेवा माना और स्वयं को अपने राज्य की ‘सेविका’ के रूप में प्रस्तुत किया।” देवी अहिल्या के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने काशी विश्वनाथ, अयोध्या, द्वारका, रामेश्वरम सहित देशभर के प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया और लाखों लोगों के लिए धर्मशालाएं, कुएं, तालाब एवं सड़कें बनवाईं।

अहिल्याबाई का मानना था कि शासन जनता की सेवा का माध्यम होना चाहिए, न कि शक्ति प्रदर्शन का। प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि अहिल्याबाई का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और लोककल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देवी अहिल्या को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Sanjay Tandon , Arun Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD