Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

अमृतसर से 521 ग्राम हेरोइन, चार अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित तीन नशा तस्कर गिरफ़्तार

प्राथमिक जांच के दौरान गिरफ़्तार मुलजिमों के यूरोप और पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ संबंधों का खुलासा हुआ: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:05 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के दौरान नशों और ग़ैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के नैट्टवर्कों के खि़लाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुये एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( एएनटीएफ) बार्डर रेंज अमृतसर ने सरहद पार तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 521 ग्राम हेरोइन और सात मैगज़ीनों और 55 जिंदा कारतूसों सहित चार अत्याधुनिक .30 बोर पीऐक्स- 5 स्टौर्म पिस्तौल बरामद किये हैं। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान गुरदासपुर के गाँव बद्दोवाल के मनिन्दरजीत सिंह (26), गुरदासपुर के धरमकोट रंधावा के पीटर (22) और लवजीत सिंह उर्फ राजा (21) के तौर पर हुई है। हेरोइन और हथियार बरामद करने के इलावा पुलिस टीमों ने मुलजिमों के दो मोटरसाईकल भी ज़ब्त कर लिए हैं, जिनका प्रयोग वह खेप पहुँचाने के लिए करते थे।डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम यूरोप और पाकिस्तान आधारित नशा तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के द्वारा सरहद पार नशों और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एएनटीएफ इस पूरे नैटवर्क के ख़ात्मे के लिये अगले-पिछले संबंधों संबंधों की सक्रियता से जांच कर रही है। डीजीपी ने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है।ऑपरेशन के विवरण सांझा करते हुये ए. एन. टी. एफ. के अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( ए. डी. जी. पी.) नीलाभ किशोर ने कहा कि ए. एन. टी. एफ. बॉर्डर रेंज अमृतसर की टीम को सरहद पार नशों और हथियारों की खेप हासिल करने में उक्त तीनों मुलजिमों की शमूलियत के बारे ठोस जानकारी मिली थी। 

प्राप्त जानकारी पर तेज़ी के साथ कार्यवाही करते हुये ए. एन. टी. एफ. बॉर्डर रेंज अमृतसर के सुपरडैंट पुलिस ( एस. पी.) गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों ने ख़ुफ़िया आपरेशन चलाया और अमृतसर के अटारी रोड पर शंकर ढाबे के पास से दोषी व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया।इस सम्बन्धी पुलिस थाना ए. एन. टी. एफ, एस. ए. एस. नगर में एन. डी. पी. एस. एक्ट की धारा 21-सी, 25 और 29 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 141 तारीख़ 27. 05. 2025 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD