Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो आईएएस और 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 18:17 IST

हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए, तत्काल प्रभाव से दो आईएएस और 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी अंकित कुमार चौकसे को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), झज्जर तथा शास्वत सांगवान को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बराड़ा लगाया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में विवेक पदम सिंह को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का कंट्रोलर और विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग तथा हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव भी लगाया गया है।डॉ. सरिता मलिक को हरियाणा सूचना का अधिकार आयोग का सचिव जबकि वत्सल वशिष्ठ को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

जग निवास को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर जबकि सुशील कुमार-1 को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, महेंद्रगढ़ का कार्यभार सौंपा गया है।वीरेंद्र सिंह सहारावत को जिला नगर आयुक्त, सिरसा और सतबीर सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फरीदाबाद तथा एपीजेड फरीदाबाद का विशेष अधिकारी लगाया गया है।

वंदना दिसोदिया को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा डॉ. सुशील कुमार-2 को जिला नगर आयुक्त, कैथल की जिम्मेदारी दी गई है।दलबीर सिंह को जिला नगर आयुक्त, नूंह जबकि अश्वनी मलिक को खेल एवं युवा मामले विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।ममता को अतिरिक्त निदेशक, मॉडल संस्कृत स्कूल तथा विजेंद्र हुड्डा को आयुष विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का दायित्व सौंपा गया है।

रवींद्र यादव और मनीष कुमार लोहान को नगर निगम, गुरुग्राम में अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।जितेंद्र कुमार-3 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), तावड़ू तथा भारत भूषण को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का जॉइंट सीईओ नियुक्त किया गया है।संजीव कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बादशाहपुर लगाया गया है जबकि नगर निगम, रोहतक में संयुक्त आयुक्त तथा भूपेंद्र सिंह को पीजीआईएमएस रोहतक में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

श्वेता सुहाग को सहकारी चीनी मिल, रोहतक का प्रबंध निदेशक तथा शंभू को जिला परिषद और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र का सीईओ नियुक्त किया गया है।आशीष कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), रोहतक; हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक का सम्पदा अधिकारी; भूमि अधिग्रहण अधिकारी, रोहतक तथा गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक का प्रशासक लगाया गया है।

सुरेंद्र सिंह-3 को माध्यमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव जबकि मनदीप कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पानीपत की जिम्मेदारी दी गई है।सुरेश रवीश को जिला परिषद तथा डीआरडीए, कैथल का सीईओ जबकि डॉ. नरेश कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।हितेंद्र कुमार को नगर निगम, मानेसर का संयुक्त आयुक्त और मीतू धनखड़ को नगर निगम, सोनीपत का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

नवदीप सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), इसराना जबकि संजीव कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव का दायित्व सौंपा गया है।सहकारी चीनी मिल, महम के प्रबंध निदेशक मुकुंद को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शिवजीत भारती को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारायणगढ़ तथा नारायणगढ़ चीनी मिल, नारायणगढ़ का सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक लगाया गया है।

अखिलेश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), दक्षिण गुरुग्राम लगाया गया है। अमित को सामाजिक न्याय अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।गौरव चौहान को नगर निगम, पंचकूला का संयुक्त आयुक्त जबकि हरप्रीत कौर को सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा उप सचिव लगाया गया है।

विश्वजीत सिंह को केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सचिव और हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।नीरज शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव जबकि हनी बंसल को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव नियुक्त लगाया गया है।

 

 

Tags: Transfer , Haryana Government , Haryana Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD