Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरुग्राम में 18वीं 'अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एक्सपो-2025' आज से

शहरी आवासन मंत्रालय भारत सरकार के ओएसडी (शहरी परिवहन) जयदीप ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

Haryana Admin, Haryana Government, Gurugram Metro Rail Limited, GMRL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 10:52 IST

देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम शहर में 7 नवंबर से 9 नवंबर तक 18वाँ अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी - 2025 का आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन ट्रांसपोर्ट (इंडिया) के माध्यम से किया जा रहा है। इस आयोजन को हरियाणा सरकार एवं गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के सहयोग से किया जा रहा है।

यह जानकारी शहरी आवासन मंत्रालय के ओएसडी (शहरी परिवहन) जयदीप ने कर्टन रेजर कार्यक्रम में दी। इस अवसर पर जीएमआरएल के एमडी डॉ. चंद्र शेखर खरे, उपायुक्त अजय कुमार, शहरी आवासन मंत्रालय से निदेशक (एमआईटीएस) योगेश आंतिल उपस्थित थे।श्री जयदीप ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शहरों को नवीनतम और श्रेष्ठ शहरी परिवहन उपायों की जानकारी देना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर हो रहे विकास और नवाचारों से निरन्तर अपडेट रह सकें। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के कायक्रमों से देश विदेश के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, तकनीकी संस्थानों, सेवा प्रदाताओं और पेशेवरी को एक सांझा मंच प्रदान करने का अवसर मिलता है।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन 7 नवंबर को केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 8 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय

राज्यमंत्री श्री राव इन्द्रजीत सिंह, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता, मेट्रो रेल कंपनियों के प्रबंध निदेशक, परिवहन उपक्रमों के प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, पेशेवर एवं शैक्षणिक जगत से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।

*शहरी विकास और गतिशीलता का संबंध विषय पर आधारित रहेगा सम्मेलन*

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘‘शहरी विकास और गतिशीलता का संबंध’’ रहेगा। यह सम्मेलन शहरी विकास की रणनीतियां  और परिवहन योजना विषय पर केंद्रित रहेगा।  सम्मेलन में यह बताया जाएगा कि शहरी नियोजन और परिवहन से जुड़े निर्णय कैसे एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं - जिससे आर्थिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता, सामाजिक समानता और जनस्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ता है। घनी आबादी वाले शहरों में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण न केवल उत्सर्जन को कम कर सकता है बल्कि सुरक्षित, स्वस्थ और समावेशी जीवन भी प्रदान कर सकता है।

 

Tags: Haryana Admin , Haryana Government , Gurugram Metro Rail Limited , GMRL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD