Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

फिल्म चुनने के लिए क्या है दो जरूरी बातें? वामिका गब्बी ने किया खुलासा

Wamiqa Gabbi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 14:22 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने काम को लेकर बेहद सोच-समझकर फैसले लेती हैं। वह ऐसे किरदार को चुनती हैं जो उन्हें अंदर से खुशी और संतुष्टि दें। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए कोई भी भूमिका तभी खास होती है जब वह रचनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो और उनके करियर में कुछ नया जोड़ सके। अगर उन्हें कोई ऐसा किरदार मिलता है, तो वह तुरंत उस प्रोजेक्ट के लिए हां कह देती हैं। 

आईएएनएस से खास बातचीत में जब वामिका से पूछा गया कि वह फिल्में किस आधार पर चुनती हैं, इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि फिल्म चुनने के लिए दो बातें जरूरी हैं, फिल्म से कुछ सीखने को मिले और आपका किरदार कहानी के लिए बेहद जरूरी हो। अगर आपको लगे कि आप कुछ खास दे रहे हैं, आपका किरदार कहानी में कुछ जोड़ रहा है, तो वो काम दिलचस्प लगता है।''

वामिका गब्बी ने आगे कहा, ''अगर आप अच्छा काम करना चाहते हैं और कोई प्रोजेक्ट आपके काम में भी कुछ अच्छा जोड़ता है, तो यह एक ही बात है, मैं बस उसे अलग तरीके से कह रही हूं। आखिर में बात यह है कि जब आपको लगे कि ये काम करना मजेदार या संतुष्टि भरा होगा, तभी आप उसे करने के लिए हां कहते हैं।''वामिका गब्बी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा में हैं। 

इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी हैं। यह फिल्म पहले 16 मई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में 23 मई को इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म अब 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 'भूल चूक माफ' को मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव 'रंजन तिवारी' नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, वहीं वामिका 'तितली मिश्रा' नाम की लड़की की भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी बनारस में अपने माता-पिता के साथ रहने वाले रंजन तिवारी की है, जो तितली से बेहद प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। दोनों भागकर शादी करने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन इस प्लान के बारे में उनके माता-पिता को पता चल जाता है। दोनों के माता-पिता शादी के लिए मान जाते हैं, लेकिन तितली के पिता रंजन के सामने एक शर्त रखते हैं कि उसे दो महीने के अंदर सरकारी नौकरी हासिल करनी होगी। 

इस दौरान रंजन टाइम लूप में फंसता हुआ भी दिखता है।वर्कफ्रंट की बात करें तो वामिका गब्बी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं। 'भूत बंगला' 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Wamiqa Gabbi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD