Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, National Forensic Science University, NFSU Nagpur, National Cancer Institute, Nagpur, Maharashtra, Devendra Fadnavis, Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 13:52 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित ‘नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट’ में ‘स्वस्ति निवास’ के भूमिपूजन में शिरकत की। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। अमित शाह ने कहा, "कुछ वर्ष पहले तक कैंसर को एक असाध्य रोग माना जाता था। लेकिन, पिछले 15 वर्षों में देश में कई अच्छे कैंसर संस्थान खुले, जिससे कैंसर का इलाज सुलभ बनाने में मदद मिली।"

उन्होंने नागपुर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा, "राष्ट्रीय कैंसर संस्थान से मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के गरीब वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा और उन्हें यहां सर्वोत्तम उपचार मिलेगा।"केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने देश में स्वास्थ्य परिदृश्य में काफी बदलाव किया है। 

40 साल पहले यदि कोई गरीब व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रस्त होता था तो वह इलाज के लिए नहीं जाना चाहता था, क्योंकि इलाज महंगा होता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 प्रतिशत गरीब आबादी के लिए पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कर दिया है और राज्य सरकार की सहायता से 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त है, जिससे 60 प्रतिशत गरीब आबादी को मजबूती मिली है।

शाह ने कहा, "2014 तक देश में सात एम्स थे, जबकि पिछले 11 वर्षों में 23 एम्स स्वीकृत हो गए हैं। इसके अलावा, 2014 तक देशभर में 387 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या आज बढ़कर 780 हो गई है। इसी प्रकार, एमबीबीएस सीटों की संख्या जो 2014 तक 51,000 थी, अब बढ़कर एक लाख 18 हजार हो गई है, जबकि पीजी सीटें 31,000 से बढ़कर 74,000 हो गई हैं।"

अमित शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ये कांग्रेस के लोग कुछ भी कहते हैं, यह उनकी संस्कृति है। और जब मैं कुछ कहता हूं तो उन्हें बहुत बुरा लगता है। लेकिन, मैं उन्हें फिर से बताना चाहता हूं कि 2013-14 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार का स्वास्थ्य बजट 37,000 करोड़ रुपए था, लेकिन 2025-26 में पीएम मोदी ने संसद में एक लाख, 35 हजार करोड़ रुपए का स्वास्थ्य बजट पारित किया। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य बजट में एक लाख करोड़ रुपए का खर्च बढ़ाया।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास तत्कालीन कांग्रेस सरकार से कहीं अधिक है।"इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "2023 में जब राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उद्घाटन हुआ था, तब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आना था। लेकिन कुछ कारणों से वे तब नहीं आ सके। उस समय उन्होंने वादा किया था कि वह अगली बार कार्यक्रम में जरूर आएंगे और आज वह 'स्वस्ति निवास' के भूमिपूजन के लिए आए हैं।"

उन्होंने कहा, "कैंसर का इलाज लंबी अवधि तक चलता है, ऐसे में मरीजों के परिजनों को बड़े शहरों में ठहरने में काफी दिक्कतें होती हैं। मैं पहले कई बार राष्ट्रीय कैंसर संस्थान आया हूं और हर बार मैंने कई परिजनों को लॉन पर सोते हुए देखा है, तब बहुत दुख होता था। कैंसर पीड़ितों के परिजनों को इलाज की अवधि में अस्पताल के पास ही ठहरने की सुविधा मिल सके, इसके लिए यह 'स्वस्ति निवास' बनाया जा रहा है। भविष्य में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को एक राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च इंस्टिट्यूट के रूप में भी विकसित किया जाएगा।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , National Forensic Science University , NFSU Nagpur , National Cancer Institute , Nagpur , Maharashtra , Devendra Fadnavis , Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD