Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

फ़िरोज़पुर दोहरा हत्याकांड: आशीष चोपड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार; तीन पिस्तौल बरामद

आरोपियों की गिरफ्तारी से एक और हत्या के मामले की गुत्थी सुलझी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर , 25 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 13:17 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फ़िरोज़पुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में नाटा गैंग और आशीष चोपड़ा गैंग के बीच आपसी रंजिश के चलते ऋषभ और शालू के हत्या मामले में शामिल आशीष चोपड़ा गैंग के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। 

यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने दी। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फ़िरोज़पुर निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू और रमनदीप सिंह और फ़रीदकोट निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल के साथ-साथ सात जिंदा कारतूस और चार खोल भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से एक और हत्या के मामले की गुत्थी भी सुलझ गई है, जिसमें योथम नामक व्यक्ति मारा गया था और इस मामले में मनप्रीत मन्नू मुख्य शूटर था। उन्होंने आगे कहा कि इस गिरोह के अन्य साथियों की पहचान और उनके पिछले-अगले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि प्राप्त खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी राजन परमिंदर के नेतृत्व वाली एजीटीएफ की पुलिस टीम ने फ़िरोज़पुर पुलिस के साथ मिलकर श्री मुक्तसर साहिब के गांव गुलाबे वाला में रमनदीप सिंह और सोनू के ठिकाने पर छापा मारा।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने भागने की कोशिश के दौरान पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 132 और 22 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर संख्या 89 दिनांक 24/5/2025 दर्ज की गई है।

एडीजीपी ने कहा कि एक अलग ऑपरेशन में दोषी मनप्रीत मन्नू को पुलिस ने फ़िरोज़पुर में घेर लिया, जहां उसने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोषी को गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने उसका हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, जिस पर वह जा रहा था, भी जब्त कर लिया है।

इस संबंध में पुलिस थाना सिटी फ़िरोज़पुर में बीएनएस की धारा 109 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है। फ़िरोज़पुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वे हाल ही में हुए दोहरे हत्या मामले सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में और जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD