Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने आइजोल का दौरा किया

George Kurian, Bharatiya Janata Party, BJP, Aizawl
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आइजोल , 24 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 12:24 IST

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन आज मिज़ोरम की राजधानी आइजोल पहुंचे। लेंगपुई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मिज़ोरम के मत्स्य पालन मंत्री श्री  लालथनसांगा, मत्स्य विभाग के सचिव इंजीनियर लालरोथांगा, मत्स्य पालन विभाग की निदेशक सुश्री लालत्लेइपुई और अन्य विभागीय अधिकारियों ने किया। 

जॉर्ज कुरियन ने लेंगपुई क्षेत्र में निजी मछली तालाबों और उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के तहत प्रस्तावित मछली पालक प्रशिक्षण केंद्र, लालडेंगा मत्स्य प्रदर्शन फार्म, लेंगपुई का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य के मत्स्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों ने मिज़ोरम में मछली पालकों को आ रही चुनौतियों की जानकारी दी और केंद्र सरकार को भेजे गए परियोजना प्रस्तावों, विशेषकर ममित ज़िले के ज़ौलनुआम में बनने वाले "इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क" के लिए मंज़ूरी का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री ने मछली पालकों की वित्तीय चुनौतियों को दूर करने के लिए मछली पालक उत्पादक संगठन (एफएफपीओ) के तहत इक्विटी अनुदान पर जोर दिया।  उन्होंने स्थानीय स्तर पर मछली चारा (फिश फीड) के उत्पादन को प्रोत्साहित करने की बात कही, जिसे स्टार्टअप के रूप में विकसित किया जा सकता है। 

श्री कुरियन ने मत्स्य पालकों को केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए आश्वासन दिया कि इसके लिए अधिकारी भेजे जाएंगे जो आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर-पूर्वी राज्यों को प्राथमिकता देती है और मिज़ोरम में मत्स्य क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। 

विभागीय अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि राज्य की कुल 24,000 हेक्टेयर भूमि में से 26.5% भूमि जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) के लिए उपयुक्त है।आइजोल पहुंचने के बाद श्री जॉर्ज कुरियन ने खाटला क्षेत्र में स्थित सजावटी मछलियों की पालन इकाइयों का दौरा किया, जिन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत बिक्री केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। 

पीएमएमएसवाई, मत्स्य पालन विभाग द्वारा क्रियान्वित एक केंद्र सरकार की प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य भारत में मत्स्य क्षेत्र का सतत विकास कर ‘ब्लू रेवोल्यूशन’ यानि नीली क्रांति लाना है। यह योजना मत्स्य मूल्य श्रृंखला में मौजूद महत्वपूर्ण कमियों को दूर करने, इस क्षेत्र का आधुनिकीकरण करने और मछुआरों तथा मत्स्य पालकों के कल्याण को सुनिश्चित करने हेतु तैयार की गई है।

 

Tags: George Kurian , Bharatiya Janata Party , BJP , Aizawl

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD