Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल

Nishikant Dubey, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 18:30 IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीन सवाल पूछे। इसका जवाब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिया। अब इस जवाब को ही आधार बनाकर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने दुबे की समझ पर सवाल उठा दिए हैं। उन्हें युद्ध, छिटपुट झड़प और घटनाओं के अंतर को समझने की नसीहत दी है।

दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देती है।"

दुबे ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री को संबोधित कर पूछे सवाल का जवाब दिया। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर को टारगेट किए जाने की भी निंदा की। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पोस्ट पर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि वह हमेशा कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराते हैं। अगर उन्हें 1991 से किसी बात से परेशानी थी, तो वे उसे पलट सकते थे। लेकिन शायद वह युद्ध, झड़प और छिटपुट घटनाओं के बीच का अंतर नहीं समझते। 

किसी भी समझौते में यह नहीं लिखा है कि किसी बड़े आतंकवादी हमले की स्थिति में हमें जवाबी कार्रवाई करने से पहले सूचित करना चाहिए। दुबे सांसद बन गए हैं और उन्हें भाजपा एक ट्रोल के तौर पर इस्तेमाल करती है।जासूसी के आरोप में लोगों की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि जांच एजेंसी काम कर रही हैं, जो भी दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पोस्ट पर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कहा कि ये 'मूर्खता की पराकाष्ठा' हैं। जो लोग देशद्रोह का मतलब नहीं समझते, वे भाजपा कार्यकर्ता हैं। सीमा पर जिस तरह की झड़पें होती हैं, उसे लेकर सहमति बनी थी कि ऐसी मुठभेड़ें नहीं होनी चाहिए और सभी सरकारों ने इसे बरकरार रखा है। इन घटनाओं को राष्ट्र पर हमला कहना और सीमा पर झड़पों पर टिप्पणी करना ऐसी बात है जिसे निशिकांत दुबे सांसद होने के बावजूद नहीं समझ पा रहे हैं।

 

Tags: Nishikant Dubey , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD