Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

जैकलीन फर्नांडीज ने कान्स में जेसिका अल्बा से मुलाकात की

Jacqueline Fernandez, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 18:19 IST

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने खांटी फैन होने का प्रमाण अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है। उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पसंदीदा कलाकार जेसिका अल्बा के साथ खींची गई तस्वीर साझा की। भारतीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर बताया कि जेसिका अल्बा से मिलकर वह बहुत हैरान और खुश हो गईं। उन्होंने जेसिका अल्बा, फ्रांसीसी अभिनेत्री जूलियट बिनोचे और सऊदी अरब के फिल्म निर्माता मोहम्मद अल तुर्की के साथ कई तस्वीरें भी शेयर कीं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा: "अपने सभी पसंदीदा सितारों से मिलना और इतने खास इवेंट का हिस्सा बनना किसी सपने जैसा था। यह सब रेड सी की वजह से मुमकिन हुआ! मुझे सम्मान के साथ दुनिया भर की शानदार महिला कलाकारों से मिलने और फिल्मों के भविष्य पर बात करने का मौका मिला। हम सभी अलग-अलग तरीके से कहानियां सुनाने का एक जैसा जुनून रखते हैं!"अभिनेत्री ने कहा कि यह अनुभव उन्हें बहुत प्रेरणा देने वाला लगा। 

उन्होंने लिखा, "मैं खुद को बहुत प्रेरित महसूस कर रही हूं। अब मैं और आगे बढ़ना और नई चीजें सीखना चाहती हूं। इतनी शानदार और खूबसूरत महिलाओं के साथ मुझे यह मौका देने के लिए रेड सी फिल्म का बहुत धन्यवाद। मैं अब भी हैरान हूं!"रेड सी फिल्म फेस्टिवल का मकसद कान्स फिल्म फेस्टिवल के साथ मिलकर अलग-अलग देशों की संस्कृति और रचनात्मक कामों को बढ़ावा देना है। 

जैकलीन भी इस फेस्टिवल में कई फिल्म निर्माताओं, कहानीकारों और दुनिया भर की मशहूर हस्तियों के साथ रेड कार्पेट पर नजर आएंगी।रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने हर साल होने वाले 'वुमेन इन सिनेमा' कार्यक्रम के लिए सात खास महिलाओं के नाम घोषित किए हैं। यह कार्यक्रम फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिला फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, लेखकों और अन्य प्रोफेशनल्स के योगदान को सम्मान देने के लिए होता है।

डेडलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समारोह में जिन सात महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, उनमें जाम्बिया और वेल्स की लेखक-निर्देशक रुंगानो न्योनी, दक्षिण एशियाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, मिस्र की अभिनेत्री अमीना खलील, सऊदी अभिनेत्री एल्हम अली, थाई अभिनेत्री एंगफा वराहा, सीरिया की फिल्म निर्माता गया जीजी और सऊदी फिल्म निर्माता व कलाकार सारा तैबा शामिल हैं।

जैकलीन इन दिनों ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनाया है। यह फिल्म 6 जून को रिलीज होगी। ‘हाउसफुल’ फिल्म की पहली फिल्म 2010 में रिलीज़ हुई थी और दूसरी फिल्म 2012 में आई थी। पहली दो फिल्मों का निर्देशन साजिद खान ने किया था। तीसरी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ को साजिद-फ़रहाद ने मिलकर निर्देशित किया था, जो 2016 में रिलीज़ हुई। चौथी फिल्म 2019 में आई थी, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था।

 

Tags: Jacqueline Fernandez , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD