Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

गिरीराज सिंह ने निफ्ट में छात्रावास तथा संकाय आवास का किया लोकार्पण

बोले, भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Dharamshala, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 17:48 IST

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कांगड़ा में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह ने आज छात्राओं हेतु नवनिर्मित छात्रावास संकाय आवास और संकाय केबिन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में तकनीकी वस्त्र की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि इसका उपयोग सभी क्षेत्रों में किया जाता है और 2030 तक 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि 1 करोड़ कारीगर हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और मंत्रालय इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) युवाओं को कौशल विकास तथा दक्षता प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं ताकि इन संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात स्वयं के उद्योग स्थापित कर अन्यों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें।

उन्होंने कहा कि भारत टेक्स एक विशाल मंच है जो भारत को कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद करेगा और भारत को 4एस - स्टाइल, स्केल, स्किल और सस्टेनेबिलिटी हासिल करने में मदद करेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों के फैशन क्षेत्र की व्यापकता और चुनौतियों को लेकर संवाद भी किया।  

वार्तालाप का सत्र ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ मनोरंजक भी था। हिमाचल प्रदेश के छात्रों को भी फैशन के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए  प्रेरित करने के लिए कहा गया। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. राहुल चंद्रा जी ने उद्घाटन समारोह का समापन अपने धन्यवाद भाषण से किया। 

उन्होंने इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों को भी उनके निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, विधायक पवन काजल, महानिदेशक तनु कश्यप् सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Dharamshala , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD