Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रहलाद पटेल ने मंदसौर में पंच-सरपंच सम्मेलन में हिस्सा लिया, बोले- जिले में बिछा विकास का जाल

Prahlad Singh Patel, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंदसौर , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 15:48 IST

मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंदसौर में आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने पंच-सरपंचों से कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि सरकार के पास धन की कमी नहीं है और भविष्य में पंचायतों को और आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा, ताकि वे विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें। मंत्री ने मंदसौर जिले में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि यह जिला आने वाले समय में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।

उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना और आवास योजना के तहत किए गए कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। सम्मेलन से पहले प्रहलाद सिंह पटेल ने मंदसौर जिले में मां तुम्बड नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। 

इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “जल गंगा संवर्धन अभियान पिछले तीन महीनों से चल रहा है। इस अभियान के तहत नए जल स्रोत जैसे खेतला और मंदिर सरोवर बनाए गए हैं, जो संरक्षित हैं। 

लेकिन पुराने जल स्रोतों जैसे कुओं, बावड़ियों, नदियों और नालों की स्वच्छता भी एक बड़ा अभियान है।” उन्होंने नदियों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि छोटी नदियों को बारहमासी बनाए रखने से बड़ी नदियां भी बारहमासी रहेंगी। मध्य प्रदेश जल अधिशेष वाला राज्य है और इसे नदियों का मायका कहा जाता है, लेकिन गिरता जलस्तर हमारे लिए चुनौती है। 

इसके लिए हमें पौधारोपण और जल स्रोतों के संरक्षण पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। मंत्री प्रहलाद पटेल ने पंचायत प्रतिनिधियों से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ इन योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकता है। मंदसौर जिला पंचायत द्वारा विकास के तमाम काम हो रहे हैं और यह जिला भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करेगा।

 

Tags: Prahlad Singh Patel , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD