Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

'अमृत भारत स्टेशन योजना' से सभी राज्‍यों को मिल रहा लाभ : सीएम मोहन यादव

Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नर्मदापुरम , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 15:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस योजना के तहत 26 करोड़ रुपए की लागत से नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह, राज्‍यसभा सांसद माया नारोलिया, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा मौजूद रहे। 

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी राज्‍य के साथ भेदभाव नहीं किया है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक अपनी सरकार हो तो ठीक नहीं हो तो ठीक, इस योजना का लाभ सभी राज्‍यों को मिला है। 

आखिरकार विकास देश का ही हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि जैसा कि हमने देखा है, विद्युतीकरण और नई रेलवे लाइनों की शुरुआत के कारण सभी डीजल इंजन गायब हो गए हैं। हालांकि, अब बदलते समय के साथ रेलवे के विकास की गति तेज हो गई है। 

मीटर गेज से ब्रॉड गेज में जाने में 100 साल लग गए।नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर वीआईपी हॉल, यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, शीतल पेयजल सहित तमाम सुविधाएं हैं। स्‍थानीय निवासी अजय रतनानी ने कहा कि नर्मदापुरम स्‍टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाने के लिए पीएम मोदी का धन्‍यवाद करते हैं। 

पिछले 50 सालों से रेलवे का विकास नहीं हुआ था, वह पिछले 10 सालों में साकार हो गया। पीएम मोदी का सपना है कि एयरपोर्ट की तरह ही अमृत योजना के तहत रेलवे स्‍टेशन का भी विकास हो, वह पूरा हो रहा है। इसके लिए मैं पीएम और मुख्‍यमंत्री का धन्‍यवाद करना चाहूंगा।

वहीं, डॉ. राहुल चौहान ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब स्‍टेशन पर हाईटेक सुविधाएं यात्रियों को मिल रही हैं। सौंदर्यीकरण बहुत अच्‍छा हुआ है। वहीं, निशिता ने बताया कि पहले इस स्‍टेशन पर सुविधाओं का अभाव था, जो इस योजना से पूरा हो सका है।

 

Tags: Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD