Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

कोई पाकिस्तान या नेपाल की नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र की देते हैं मिसालें : सचिन पायलट

Sachin Pilot, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 20 May 2025

Last updated on: May 22, 2025, 11:08 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई देश हैं, जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है, लेकिन भारत का लोकतंत्र सबसे जीवंत और दृढ़ है।उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज कई बड़े देश हमारे लोकतंत्र का उदाहरण देते हैं। कोई भी पाकिस्तान के लोकतंत्र की मिसाल नहीं देता है। कोई श्रीलंका या नेपाल का उदाहरण नहीं देता। 

सभी भारतीय लोकतंत्र की बात करते हैं। मुझे लगता है कि यह मुकाम सभी प्रधानमंत्रियों के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप ही प्राप्त हो पाया है, तो ऐसी स्थिति में इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि कांग्रेस का योगदान इस दिशा में सबसे ज्यादा रहा है, क्योंकि कांग्रेस ने ही इस देश में सबसे लंबे समय तक शासन किया है, ऐसे में निश्चित तौर पर कांग्रेस ने इस देश के लोकतंत्र को नया आकार दिया है।

उन्होंने राजीव गांधी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही कम समय तक प्रधानमंत्री रहे, लेकिन बहुत ही अल्पकाल में उन्होंने कई अभूतपूर्व कदम उठाए। उन्होंने युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। संचार क्रांति उन्हीं की देन है। उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिसके परिणामस्वरूप आज विकास की गति तेज हुई है।

इसके अलावा, सचिन पायलट ने आतंकवाद को लेकर भी अपने सख्त रुख का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी आतंकवाद को लेकर अपनी बात कह चुका हूं। आतंकवाद को लेकर किसी भी प्रकार का किंतु-परंतु नहीं होना चाहिए। आतंकवाद से हम लोग त्रस्त हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में हम सभी लोगों को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को परास्त करने के लिए एकजुट होना होगा।

साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की भी तारीफ की। उन्होंने जिस तरह से हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, उसे लेकर मैं अपनी सेना को धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने जिस बहादुरी से पाकिस्तानी आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया, उसकी तारीफ की जानी चाहिए। इसके अलावा, न केवल सैनिकों बल्कि उनके परिवारों को भी धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने अपने वीर सपूतों को सीमा पर देश की रक्षा के लिए भेजा। भारतीय सेना देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार रहती है।

उन्होंने युद्धविराम को लेकर कहा कि जिस तरह से किसी तीसरे मुल्क ने युद्धविराम की घोषणा की, वह अप्रत्याशित था। युद्धविराम की घोषणा के बाद पाकिस्तान ने हमले किए। उसने सीमा पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इसमें कई निहत्थे लोगों की जान गई।कांग्रेस नेता ने आईएमएफ की तरफ से पाकिस्तान को आर्थिक सहायता दिए जाने पर भी सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान को आईएमएफ की तरफ से आर्थिक सहायता दी गई, उससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। यही नहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति यहां तक कह देते हैं कि हम आने वाले दिनों में पाकिस्तान के साथ व्यापार करेंगे। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि इस बात की क्या गारंटी है कि पाकिस्तान अपने संसाधनों का इस्तेमाल टेरर फंडिंग के लिए नहीं करेगा। 

वह आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देगा। इस बात की कोई गारंटी नहीं है, इसलिए सरकार को इस मुद्दे को लेकर अपनी बात स्पष्ट कर देनी चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है। इस विषय का किसी भी कीमत पर अंतरराष्ट्रीयकरण नहीं किया जाना चाहिए।

 

Tags: Sachin Pilot , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD