Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

कोटखाई प्रतिनिधिमंडल ने तुर्किए से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sanjay Awasthy,Naresh Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 20 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 18:24 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां जिला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने तुर्किए केे सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुददा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने सहित अन्य मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सेब बागवानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पहलों जैसे कि यूनिवर्सल कार्टन और वजन के आधार पर सेब का क्रय-विक्रय सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कोकू नाला से घरोक के लिए सम्पर्क सड़क और कचनाला से घरोक के लिए पेयजल योजना के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कोटखाई आने के लिए भी अमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और विवेक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sanjay Awasthy , Naresh Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD