Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: हरभजन सिंह ईटीओ की सख्त चेतावनी

हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा खरड़ बिजली कार्यालय की अचानक चैकिंग

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 16:30 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है। यह जानकारी पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा दी गई। आज यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार करने संबंधी मामला पत्रकारों के ध्यान में लाने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए हरभजन सिंह ईटीओ ने खरड़ बिजली कार्यालय की अचानक चैकिंग की और वहां विभिन्न कामों से संबंधित आए हुए उपभोक्ताओं से बिजली कार्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की।

अपने इस अचानक दौरे के दौरान उन्होंने कार्यालय के रिकॉर्ड की भी जांच की, जिसमें कुछ अनियमितताएं सामने आईं। उन्होंने जे.ई. खरड़ जितेंद्र सिंह की बदली करने के साथ-साथ चार्जशीट करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने एस.डी.ओ. खरड़ को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 बिजली मंत्री ने कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंजाब वासियों से अपील की कि वे बिजली विभाग में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9501200200 पर दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रदेश वासी मुझे बिजली विभाग के भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत भेजेगा तो उसमें मैं 24 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करूंगा।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD