Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

कान्स में मौनी रॉय ने की शिरकत, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Mouni Roy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 12:56 IST

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों का तांता लगा हुआ है। उर्वशी रौतेला, उर्वशी ढोलकिया, जैकलीन फर्नांडीज के साथ ही अन्य सितारों ने भी शिरकत की। फेस्टिवल से अभिनेत्री मौनी रॉय की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आईं। 

ब्लैक आउटफिट में कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची मौनी ने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हुए मौनी ने फैशन डिजाइनर कैरोलीन कॉउचर के शानदार पोशाक में फ्रेंच रिवेरा की शोभा बढ़ाई, जिसमें उनकी खूबसूरती सामने आई।

मौनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “स्पेशल नाइट इन कान्स।” मौनी के अलावा, संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में शानदार अभिनय कर दर्शकों के बीच छाने वाले अभिनेता ताहा शाह बदुशा भी अपनी फिल्म ‘पारो’ के कान्स 2025 के 'मार्शे डु फिल्म' में प्रीमियर के लिए पहुंचे।

अभिनेता ने कहा कि वैश्विक मंच पर फिल्म का प्रदर्शन उनके लिए बहुत मायने रखता है। ताहा ने कहा, “एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं, जो वास्तव में मायने रखती है। कान्स के मार्शे डु फिल्म में 'पारो' को प्रस्तुत करना सम्मान की बात है। 

यह एक ऐसी फिल्म है, जो न सिर्फ महत्वपूर्ण मुद्दा छेड़ती है, बल्कि मजबूती से अपनी बात भी रखती है।” उन्होंने बताया, “वैश्विक मंच पर अपने काम को देखने का यह अवसर मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमें यहां तक लाने वाले दर्शकों के प्यार, समर्थन और विश्वास के लिए मैं आभारी हूं।”

गजेंद्र अहिरे के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण तृप्ति भोईर ने तृप्ति भोईर फिल्म्स और संदेश शारदा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है। फिल्म 'पारो' की कहानी पर नजर डालें तो यह दुल्हनों की दुर्दशा पर आधारित है, जिन्हें 'मोल्की दुल्हन' के रूप में भी जाना जाता है। फिल्म में ताहा के किरदार का नाम राशिद है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Mouni Roy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD