Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देशवासियों में उत्साह, तिरंगा यात्रा सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करने का तरीका : गजेंद्र सिंह शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Jal Shakti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोधपुर , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 19:04 IST

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा को सेना के सम्मान में पूरा देश की एकजुटता करार दिया। रविवार को केंद्रीय मंत्री जोधपुर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पहलगाम की भयावह घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी का संदेश स्पष्ट था कि आतंकवाद के इस क्रूर कृत्य के पीछे हर आतंकी को अकल्पनीय सजा मिलेगी।

इसके बाद, वीर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसने भारत के 140 करोड़ लोगों को सेना के प्रति अपार गर्व और सम्मान से भर दिया। सभी जातियों, भाषाओं, वर्गों, क्षेत्रों और राजनीतिक मान्यताओं के लोग भारतीय सशस्त्र बलों का सम्मान करने के लिए एक साथ आए हैं।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने जिस तरीके से भारत की सीमाओं पर हमला करने का प्रयास किया और जिस तरीके से भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, उसके बाद पाकिस्तान को भारत के सामने घुटने टेकने पड़े। पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग की।

सीजफायर के लिए डीजीएमओ से संपर्क किया। इन सभी घटनाक्रम के बाद जो भारत को 2014 से पहले की तरह कमजोर समझ रहे थे, उन्हें अब भारतीय सैन्य शक्ति का आभास हो गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद 140 करोड़ लोग भारी उत्साह के साथ लबरेज हैं।

इसी के तहत देशभर में तिरंगा यात्रा का आगाज हो रहा है। तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोग अपनी ओर से सेना के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। जोधपुर में तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। मुझे विश्वास है कि यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम मोदी के राजस्थान दौरे पर कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा सिर्फ राजस्थान के लिए नहीं बल्कि पूरे देश को संदेश देने का काम करेगा। पीएम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 100 से अधिक स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान सेना के रिटायर कर्मचारियों से बातचीत करेंगे।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Jal Shakti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD