Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

‘भूत बंगला’ की शूटिंग खत्म, वामिका गब्बी संग कैमरे में कैद हुए अक्षय कुमार

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News,Wamiqa Gabbi, Bhooth Bangla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 18:46 IST

अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ नजर आए। उन्होंने टीम के लिए प्यारा नोट भी लिखा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “‘भूत बंगला' की शूटिंग खत्म हो चुकी है! हमेशा नई-नई चीजों को खोजकर प्रोजेक्ट में शामिल करने वाले प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवां और रोमांच से भरा दूसरा प्रोजेक्ट, शूटिंग पूरी हो चुकी है।”

अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कोस्टार के लिए आगे कहा, “शानदार अभिनय करने वाली वामिका के साथ मेरा पहला, लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा। पागलपन, जादू और यादों के लिए आभारी हूं।”अक्षय कुमार ने हॉरर-कॉमेडी की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू की थी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह लालटेन थामे दिख रहे थे।

अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, “आज हम हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आकर बेहद उत्साहित हूं। आपके लिए ये डर और हंसी का डबल डोज 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आएगा। आप सभी से शुभकामनाएं चाहिए।“प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही 'भूत बंगला' बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स निर्मित फिल्म के सह-निर्माता फारा शेख और वेदांत विकास बाली हैं। फिल्म की कहानी को आकाश कौशिक ने लिखा है।

'भूत बंगला' 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। फिल्म की जानकारी प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी। अक्षय कुमार प्रियदर्शन के साथ हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया' में काम कर चुके हैं। 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के साथ मिलकर किशन कुमार ने किया था, जिसमें उनके साथ शाइनी आहूजा, विद्या बालन और अमीषा पटेल समेत अन्य मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Wamiqa Gabbi , Bhooth Bangla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD