Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भारत अमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ हटाने को तैयार: डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, United States, New York, Donald John Trump, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:37 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर सभी टैरिफ हटाने की पेशकश की है। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने कहा कि स्पष्ट सफलता के बावजूद वह व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की जल्दी में नहीं हैं। फॉक्स न्यूज को शुक्रवार को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत ऐसे देश का सबसे अच्छा उदाहरण है, जो अपनी सभी बाधाओं को दूर करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

ट्रंप ने कहा कि, "वे व्यापार करना लगभग असंभव बना देते हैं। क्या आप जानते हैं कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अपने टैरिफ में 100 प्रतिशत की कटौती करने को तैयार हैं?" इस दावे के बावजूद उन्होंने संकेत दिया, "हर कोई हमारे साथ व्यापार करना चाहता है। भारत के साथ ये समझौता कितना जल्दी होगा, यह देखना होगा। मुझे कोई जल्दी नहीं है। हम हर किसी के साथ व्यापार की योजना नहीं बना रहे हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा, "बातचीत चल रही है लेकिन अंतिम चरण से फिलहाल काफी दूर है।"विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है। ये जटिल वार्ताएं हैं। जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं होता। किसी भी व्यापार सौदे को पारस्परिक रूप से लाभकारी होना चाहिए।

इसे दोनों देशों के लिए काम करना चाहिए। व्यापार सौदे से हमारी यही अपेक्षा होगी। जब तक ऐसा नहीं हो जाता, इस पर कोई भी निर्णय समय से पहले होगा।"ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनकी टीम वैश्विक व्यापार गतिशीलता को बड़े स्तर पर बदलने का विचार कर रही है। शुक्रवार को पहले ट्रंप ने कहा था कि वह "अगले दो से तीन सप्ताह में" व्यापारिक साझेदारों के लिए नई आयात शुल्क दरें निर्धारित करने की योजना बना रहे हैं। 

ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ व्यापार के विस्तार की संभावना पर भी विचार करने की बात कही है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि, भारत में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा विवाद के बीच दोनों देशों के बीच युद्ध विराम समझौते के लिए मध्यस्थता करने में व्यापार प्रक्रिया को बढ़ाना एक बड़ा कारक था। ट्रंप ने कहा, "मैं शांति स्थापित करने के लिए दोनों देशों के साथ बराबरी से व्यापार करना चाहता हूं।"भारत-पाकिस्तान ही नहीं, अमेरिका-चीन के साथ भी विवाद कम करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के प्रति उदारता का कार्य बताया है।

हाल में हुई वार्ता के बाद, अमेरिका और चीन के बीच चला ट्रेड वॉर थमता नजर आ रहा है। अमेरिका ने चीन पर अपनी दर 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दी है और बीजिंग ने अपने टैरिफ स्तरों को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। दोनों देश आगे की चर्चाओं पर भी विचार कर रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, अगर उन्होंने चीन के साथ समझौता नहीं किया होता तो चीन बिखर गया होता।

 

Tags: Donald Trump , United States , New York , Donald John Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD