Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

त्रिपुरा में डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा, 40 टीएलपीडी दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन

Manik Saha, Agartala, BJP, Bharatiya Janata Party, Tripura, Chief Minister of Tripura, Rajiv Ranjan Singh, Professor SP Singh Baghel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:11 IST

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने शनिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल के साथ पश्चिमी त्रिपुरा जिले के बामुतिया में गोमती सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के 40 हजार लीटर प्रति दिन (टीएलपीडी) क्षमता वाले दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया। 

इस नई सुविधा से त्रिपुरा के डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय वृद्धि होने, अन्य राज्यों से दूध आयात पर निर्भरता कम होने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने उद्घाटन के बाद पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार त्रिपुरा में डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की अपार संभावनाएं देखती है। सरकार का मानना है कि त्रिपुरा में संसाधन और क्षमता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने घोषणा की कि पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जून में त्रिपुरा का दौरा करेगा। यह दौरा मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर आत्मनिर्भरता मिशन के लिए रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से होगा।गोमती सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के अध्यक्ष रतन घोष ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से पूर्वोत्तर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। 

बामुतिया में गोमती यूनिट-2 के इस संयंत्र के निर्माण में केंद्र सरकार ने 19 करोड़ रुपए और राज्य सरकार ने दो करोड़ रुपए का योगदान दिया। कुल 24 करोड़ रुपए की लागत से बने इस संयंत्र की क्षमता 40,000 लीटर प्रति दिन है, जिसमें 30,000 लीटर दूध और 10,000 लीटर दही, पनीर, आइसक्रीम और लस्सी जैसे उत्पादों के लिए है। यह पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा डेयरी संयंत्र है।

रतन घोष ने बताया कि त्रिपुरा में 178 दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 5,000 किसान इस सहकारी क्षेत्र से जुड़े हैं। इस संयंत्र से स्थानीय किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री की पहल पर गोपालकों को 5,000 रुपए का अनुदान और डेयरी विकास अधिकारियों के माध्यम से गाय खरीदने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 

इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हुई है। पहले गोमती के पास तीन दुग्ध वितरण केंद्र थे, जो अब बढ़कर 12 हो गए हैं। 'टम-टम' वाहनों की संख्या भी तीन से बढ़कर अधिक हो गई है, जिससे घर-घर दूध पहुंचाया जा रहा है।गोमती सहकारी से जीबी अस्पताल, आईजीएम अस्पताल, बीएसएफ, सेना और सीआरपीएफ को दूध की आपूर्ति की जाती है। 

सहकारी तीन प्रकार का दूध, दो प्रकार का पनीर, 13 प्रकार की आइसक्रीम और 73 प्रकार की मिठाइयां बनाता है। विशेष रूप से, गाय के शुद्ध दूध से घी का उत्पादन होता है, जिसकी गुणवत्ता को सहकारी की अपनी प्रयोगशाला में जांचा जाता है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि उच्च गुणवत्ता वाला दूध उपलब्ध हो। यह संयंत्र त्रिपुरा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और स्थानीय दूध उत्पादकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Tags: Manik Saha , Agartala , BJP , Bharatiya Janata Party , Tripura , Chief Minister of Tripura , Rajiv Ranjan Singh , Professor SP Singh Baghel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD