Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

'स्किल इंडिया' की मेटा के साथ साझेदारी, व्हाट्सऐप पर रोजगार की लाइव जानकारी

Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 12:13 IST

रोजगार, रोजगारपरक प्रशिक्षण, शिक्षण केंद्रों की जानकारी या प्रशिक्षण के लिए आवश्यक योग्यता जैसी जानकारियां अब लोगों को लाइव व्हाट्सऐप पर हासिल हो सकेंगी। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने मेटा के साथ सहयोग से यह एक नई पहल की है। 

एमएसडीई ने अपने एआई-पावर्ड डिजिटल स्किलिंग टूल 'स्किल इंडिया असिस्टेंट' (एसआईए) के लॉन्च की घोषणा की है। यह दुनिया में इतने बड़े पैमाने पर अपनी तरह की पहली पहल है। इसमें ओपन-सोर्स एआई मॉडल को व्हाट्सऐप पर राष्ट्रव्यापी पब्लिक स्किलिंग मिशन में शामिल किया गया है।

मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में लाखों भारतीय इसका एक्सेस पा सकेंगे। व्हाट्सऐप नंबर 8448684032 पर एक्सेसिबल तथा स्किल इंडिया डिजिटल हब पर उपलब्ध एसआईए के जरिए लोग स्किलिंग कोर्सेज, नजदीकी प्रशिक्षण केंद्रों तथा अपनी जरूरत के अनुसार नौकरियों के अवसरों के बारे में जानकारी पा सकेंगे।

केंद्र के मुताबिक, मेटा और एनएसडीसी के बीच साझेदारी में सर्वम एआई द्वारा क्रियान्वित इस पहल का उद्देश्य डिजिटल खाई को भरना है। यह सुविधा भारतीयों को कौशल विकास के अवसरों के साथ जोड़ने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगी।लॉन्च के मौके पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘स्किल इंडिया असिस्टेंट हमारे नागरिकों के लिए लर्निंग और नौकरियों में सहयोग पाने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा। 

व्हाट्सऐप जैसे यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म पर एआई की क्षमता का उपयोग कर हम लाखों भारतीयों के लिए कौशल मार्गदर्शन को बेहद आसान बना देंगे। इससे दूर-दराज के इलाकों में मौजूद लोग भी अपनी जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड मार्गदर्शन पा सकेंगे। यह न सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि अवसरों एवं लर्निंग को हर व्यक्ति की पहुंच में लाने का शक्तिशाली प्रयास भी है।’’

मेटा इंडिया उपाध्यक्ष और लोक नीति प्रमुख शिवनाथ ठुकराल ने कहा, ‘‘इस लॉन्च के साथ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एआई समाज के लिए और अधिक फायदेमंद साबित हो। स्किल इंडिया असिस्टेंट (एसआईए) दर्शाता है कि ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी का सदुपयोग कर लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। हमें खुशी है कि हमें समावेशी, सशक्त एवं डिजिटली कनेक्टेड अर्थव्यवस्था के भारत के दृष्टिकोण को समर्थन प्रदान करने का अवसर मिला है।’’

वर्तमान में स्किल इंडिया असिस्टेंट अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के अलावा हिंग्लिश में भी उपलब्ध है। आने वाले समय में कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसका विस्तार किया जाएगा। व्हाट्सऐप पर लॉन्च किए जाने की वजह से यह अधिक से अधिक लोगों की पहुंच में होगा, खासतौर पर ग्रामीण एवं वंचित समुदायों के लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे। यूजर से मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए आगे अपडेट किए जाएंगे, ताकि असिस्टेंट को लर्नर की जरूरतों एवं एआई की प्रगति के अनुसार बेहतर बनाया जाता रहे।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत कौशल की दृष्टि से दुनिया की राजधानी बनने के पथ पर अग्रसर है। ऐसे में स्किल इंडिया असिस्टेंट न सिर्फ तकनीकी इनोवेशन है, बल्कि यह सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हर नागरिक को आर्थिक अवसरों के लिए भरोसेमंद मार्गदर्शन मिलना चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी स्थान या पृष्ठभूमि से जुड़ा हो।

 

Tags: Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD