Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बब्बू मान और गुरु रंधावा मेरे रोल मॉडल है- निमृत कौर अहलूवालिया

Guru Randhawa, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Nimrit Kaur Ahluwalia, Shaunki Sardar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 18:32 IST

टीवी के हिट शो 'छोटी सरदारनी' में मेहर के किरदार से मशहूर हुई एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया अब सिनेमा की दुनिया में कदम रख रही हैं। वह अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'शौंकी सरदार' के ज़रिए बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में वह बब्बू मान और गुरु रंधावा जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ काम कर रही हैं। निमृत ने कहा, "बब्बू मान सर और गुरु रंधावा के साथ काम करना मेरे लिए बहुत ही प्रेरणादायक अनुभव था। मैं बचपन से इन दिग्गजों को देखती, सुनती और उनकी सराहना करती आई हूं। वे मेरे लिए रोल मॉडल की तरह हैं।"

उन्होंने कहा, "पहले दिन से ही, उन्होंने गर्मजोशी और सम्मान के साथ मेरा स्वागत किया। बब्बू सर अपने अभिनय में इतनी गहराई और गंभीरता लाते हैं कि सेट पर हर कोई अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित होता है। वहीं गुरु इतने स्वाभाविक रूप से आकर्षक और सहयोगी हैं कि उनके साथ काम करना बहुत सहज लगता है। एक्शन और कट के बीच, मैं बहुत कुछ सीख रही थी, जैसे कोई मास्टरक्लास चल रही हो।"

'शौंकी सरदार' की कहानी समाज, संस्कृति, और बदलाव से जुड़ी है। यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि सोचने के लिए प्रेरित करने वाली फिल्म है। सेट से जुड़े सूत्रों ने निमृत, बब्बू मान और गुरु रंधावा, तीनों के बीच एक मजबूत दोस्ती का खुलासा किया। सूत्रों ने बताया, वे न केवल ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी खूब मजाक-मस्ती करते हैं। उनकी दोस्ती और आपसी समझ परदे पर भी साफ झलकती है।

हाल ही में फिल्म 'शौंकी सरदार' का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें पंजाब की संस्कृति, जीवनशैली और जज्बातों को खूबसूरती से दर्शाया गया। फिल्म में जमकर एक्शन सीन हैं, लेकिन यह भाईचारे और गहरे पारिवारिक रिश्तों को भी उजागर करती है। ट्रेलर में गुरु रंधावा को मजेदार किरदार निभाते हुए दिखाया गया है, जो कहानी में दिलचस्प मोड़ लाते हैं और उसे आगे बढ़ाते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन धीरज केदारनाथ रत्तन ने किया है। वहीं ईशान कपूर, शाह जंडियाली, धर्मिंदर बाटोली और हरजोत सिंह इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और बॉस म्यूजिका रिकॉर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले 751 फिल्म्स के सहयोग से किया गया है। यह फिल्म 16 मई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

Tags: Guru Randhawa , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Nimrit Kaur Ahluwalia , Shaunki Sardar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD