Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', सामने आई नई डेट

Rajkummar Rao, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Wamiqa Gabbi, Bhool Chuk Maaf
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 17:53 IST

अभिनेत्री वामिका गब्बी और राजकुमार राव जैसे सितारों से सजी फिल्म को लेकर निर्माताओं ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसकी नई रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की कंपनी 'मैडॉक फिल्म्स' के बैनर तले किया गया है। 

मैडॉक ने बयान जारी करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के त्वरित और साहसी हस्तक्षेप से शांति बहाल हो चुकी है। इस माहौल में कहानी कहने के लिए सिनेमाघर बेहतर जगह है। 

‘भूल चूक माफ’ अब बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बड़ी खबर की हम घोषणा करते हैं कि ‘भूल चूक माफ’ इसी साल 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"करण शर्मा के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रोमांटिक-कॉमेडी है।

मैडॉक फिल्म्स के संस्थापक दिनेश विजान ने कहा, "देश के शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है कि अपनी फिल्म को बड़े पर्दे पर लाएंगे।”इससे पहले, 8 मई को निर्माताओं ने ऐलान किया था कि फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। 

इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। मैडॉक फिल्म्स ने 'इंस्टाग्राम' पोस्ट पर लिखा था, "हाल ही में हुईं घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'भूल चूक माफ' को 16 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। 

हम लोग इस फिल्म का जश्न सबके साथ सिनेमाघरों में मनाने को उत्सुक थे, लेकिन देश पहले है, जय हिंद।"फिल्म में तनिष्क बागची ने संगीत दिया है, वहीं इरशाद कामिल ने इसके गीत लिखे हैं।

 

Tags: Rajkummar Rao , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Wamiqa Gabbi , Bhool Chuk Maaf

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD