Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सेक्टर 17 प्लाजा में गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे

चंडीगढ़ की जनता ने तिरंगा यात्रा निकालकर सेना को दिया सम्मान, आतंकवाद पर सेना की कार्रवाई को बताया ऐतिहासिक

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Sanjay Tandon, Satnam Singh Sandhu,Harpreet Kaur Babla, Arun Sood, Tiranga Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 13:28 IST

आज सेक्टर 17 प्लाजा देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया, जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन स्थल “भारत माता की जय”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “जय हिंद” और “इंकलाब ज़िंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

करीब 2500 लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लेते हुए भारतीय सेना को सम्मान अर्पित किया। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिकों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि चंडीगढ़ की जनता राष्ट्र की रक्षा में सेना के साथ एकजुट खड़ी है। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, पूर्व प्रधान संजय टंडन, महापौर हरप्रीत कौर बबला, और पूर्व प्रधान अरुण सूद समेत अनेक प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। 

वक्ताओं ने भारतीय सेना के साहस, बलिदान और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें देश की असली ताकत बताया। चंडीगढ़ की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह पाकिस्तान की किसी भी डराने की कोशिश से डरने वाली नहीं है। हाल ही में पाकिस्तान द्वारा भारत के नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों और आतंकी घुसपैठ की घटनाओं को लेकर भी लोगों में भारी रोष देखा गया। 

लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा भेजे गए आतंकियों को सेना ने उनके ही घर में घुसकर करारा जवाब दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना ने कई ऐसे ठिकानों को ध्वस्त किया जहाँ से आतंकी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्रवाई केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश के आत्मसम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों ने यह संदेश दिया कि भारत की जनता सेना के साथ है और हर आतंकवादी मानसिकता का डटकर मुकाबला करने को तैयार है। यह आयोजन देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रतीक बन गया

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Sanjay Tandon , Satnam Singh Sandhu , Harpreet Kaur Babla , Arun Sood , Tiranga Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD