Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

संगरूर जेल के अंदर चल रहे नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश

डीएसपी सुरक्षा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित 19 लोग गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sangrur Police, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 15 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 13:03 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई 'युद्ध नशों विरुद्ध' मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, संगरूर पुलिस ने जेल के अंदर से चल रहे तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करके इस मामले में जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) सुरक्षा गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए संगरूर जेल के अंदर छापेमारी के दौरान 12 मोबाइल फोन, 4 स्मार्टवॉच, 50 ग्राम अफीम, 12 ग्राम हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए। डीजीपी ने इस मामले में जेल कर्मचारी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रशांत नामक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जिसकी भूमिका तस्करी संबंधी गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाने में सामने आई है, की संलिप्तता का भी पता चला है।

उन्होंने कहा कि आगे-पीछे के संबंधों की जांच के दौरान अमृतसर के नशा तस्कर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो इस समय संगरूर जेल में बंद कैदी गुरविंदर सिंह का साथी है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीमों ने दोषी मनप्रीत के कब्जे से 4 किलो हेरोइन, 5.5 लाख रुपये की ड्रग मनी और दो जिंदा कारतूस सहित एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि इन गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति, चाहे वह किसी भी रैंक या पद का हो, को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अधिक जानकारी देते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) संगरूर सरताज सिंह चहल ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुलजिम डीएसपी गुरप्रीत सिंह जेल में नशीले पदार्थों और मोबाइल फोन की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि मुलजिम डीएसपी ने जेल में 25 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन पहुंचाने के बदले कैदी गुरचेत के रिश्तेदार से 40000 रुपये नकद और यूपीआई के माध्यम से अपनी पत्नी के खाते में 26000 रुपये प्राप्त किए थे। 

उन्होंने बताया कि कुल 25 ग्राम हेरोइन में से, 12 ग्राम हेरोइन रवि नाम के एक अन्य कैदी से बरामद की गई है, जो गुरचेत के कहने पर आगे अन्य कैदियों को नशे बेचता था। एसएसपी ने कहा कि डीएसपी गुरप्रीत सिंह, कर्मचारी प्रशांत, नशा तस्कर मनप्रीत सिंह, कैदी गुरचेत की मां बंतो उर्फ बंसो और 15 कैदियों गुरविंदर सिंह, लवजीत सिंह, सिकंदर सिंह, प्रगट सिंह, सुल्तान सिंह, अमन कुमार, अजय, हरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना, ऋषिपाल, हरप्रीत सिंह निवासी धूरी, मुन्ना, गुरराज सिंह, रघवीर सिंह, गुरचेत सिंह और राजीव कौशल उर्फ गग्गू सहित कुल 19 मुलजिमों को अब तक गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 21, 29 और 27ए, जेल एक्ट की धारा 52-ए और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत पुलिस थाना सिटी-1 संगरूर में एफआईआर नंबर 75 दिनांक 27/4/2025 के तहत पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है, जबकि इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 बाद में जोड़ी गई।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sangrur Police , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD