Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

भारत की पाकिस्तान पर युद्ध में जीत का जश्न अम्बाला छावनी में 18 मई को तिरंगा यात्रा निकाल मनाया जाएगा - अनिल विज

पाकिस्तान को सबक सिखाने, आतंकी अड्डों को खत्म करने के लिए युद्ध लड़ा गया और तीन दिन में ही पाकिस्तान की 13वीं हो गई -अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 15 May 2025

Last updated on: May 15, 2025, 17:47 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारत की पाकिस्तान पर युद्ध में जीत का जश्न अम्बाला छावनी में पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया जाएगा। यह यात्रा 18 मई, रविवार को प्रातः 10 बजे अम्बाला छावनी के राजकीय कालेज से प्रारंभ होगी। 

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को निमंत्रण पत्र भी बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी सैन्य छावनी है और यहां के निवासियों में पूरा जोश है और तिरंगा यात्रा पूर्व सैनिक व सभी शामिल होंगे जिससे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।

श्री विज आज दोपहर अम्बाला छावनी के ग्रेस पैलेस में तिरंगा यात्रा आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश भक्ति की भावना को लेकर सर्व समाज के साथ निकाली जा रही है। 

यात्रा में शामिल होने के लिए उन्होंने लोगों/कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर निमंत्रण दें तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शिक्षण व अन्य संस्थाओं को भी निमंत्रण दिया जाए। ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि गत दिनों पाकिस्तान ने कश्मीर के पहलगाम में कायराना हरकत की थी उस पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान को सबक सिखाने, आतंकी अड्डों को खत्म करने के लिए युद्ध लड़ा गया और तीन दिन में ही पाकिस्तान की 13वीं हो गई।

भारत ने अनेकों आतंकवादियों के ठिकाने पाकिस्तान में तबाह किए, 100 के लगभग आतंकी मारे गए और कई हवाई अड्डे नष्ट किए गए। सारे देश में इस जीत को लेकर खुशी का माहौल है और लोग अपनी खुशी का इजहार तिरंगा यात्रा निकालकर कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि देश के हर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और हम चाहते हैं कि हम भी अपने शहर में सैनिकों का सम्मान करने के लिए एक अच्छी तिरंगा यात्रा निकाले और इसी के लिए आज सभी एकत्रित हुए हैं।

राजकीय कालेज से प्रारंभ होकर यात्रा छावनी के विभिन्न बाजारों में जाएगी - विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यात्रा के लिए आम लोगों, शहर की शिक्षण, धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं को निमंत्रण दिया जाएगा ताकि इसमें सभी मिलकर इस जीत के जश्न को मनाएं। यह यात्रा रविवार को प्रातः 10 बजे राजकीय कालेज से शुरू होकर कबाड़ी बाजार, सब्जी मंडी, सदर बाजार, निशात रोड से होते हुए राजकीय कालेज में यात्रा संपन्न होगी। 

उन्होंने लोगों/कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में शामिल होने का आह्वान करें ताकि देश की सेनाओं का मनोबल सदा ऊंचा रहें और प्रत्येक देशवासी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहें।

यह यात्रा देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए निकाली जा रही हैं क्योंकि तिरंगा सभी का है - विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश भक्ति की भावना लेकर हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। यह देश की यात्रा है, यह तिरंगे की यात्रा है, तिरंगा सभी का है और इसमें कोई धर्म, जाति, पार्टी नहीं बल्कि तिरंगा सभी का है। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को निमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी सैन्य छावनी है और यहां के निवासियों में पूरा जोश है और तिरंगा यात्रा पूर्व सैनिक व सभी शामिल होंगे जिससे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। 

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता कपिल विज, जसबीर सिंह जस्सी, बलविंद्र शाहपुर, ओम सहगल, सोम चोपड़ा, सुरिंदर बिंद्रा, मदन लाल शर्मा, सुरिंदर बिंद्रा, राजीव गुप्ता, किरण पाल चौहान, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बेहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, अजय बवेजा, रामबाबू यादव, भारत कोछड़, पुनीत सिरपाल, फ़क़ीर चंद, बलित नागपाल, तरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD