Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

संजय सेठ रूस की विजय दिवस परेड में शामिल हुए

पुतिन से मुलाकात की और रक्षा संबंधों को मजबूत किया

Sanjay Seth, Bharatiya Janata Party, BJP, Vladimir Putin, Russian President, President of Russia, Moscow, Russia, Victory Day, Victory Day Parade
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मास्को (रूस) , 10 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 18:35 IST

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 08 से 09 मई, 2025 तक रूस की अपनी यात्रा के दौरान विजय दिवस समारोह में भाग लिया। यह समारोह द्वितीय विश्व युद्ध (1941-45) में सोवियत लोगों की जीत की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 09 मई, 2025 को मास्को में आयोजित किया गया था।

श्री संजय सेठ ने अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा अन्य देशों के विशिष्ट प्रतिनिधियों के साथ विजय दिवस परेड देखी। विजय दिवस परेड में रक्षा राज्य मंत्री की भागीदारी भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।

यात्रा के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन से भेंट की और 80वें विजय दिवस की बधाई दी। सूट पहने एक व्यक्ति दूसरे सूट पहने व्यक्ति से हाथ मिला रहा हैविवरण स्वचालित रूप से उत्पन्न हुआ रक्षा राज्य मंत्री ने रूसी उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की और राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई में उनके समर्थन के लिए रूस की सरकार और लोगों को धन्यवाद दिया।

दोनों मंत्रियों ने बहुआयामी सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भी चर्चा की और मौजूदा संस्थागत तंत्र के ढांचे के भीतर संबंधों को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्ष नियमित परामर्श जारी रखेंगे और बदलती परिस्थितियों में सहयोग बढ़ाएंगे। श्री संजय सेठ ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ भी बातचीत की।

 

Tags: Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP , Vladimir Putin , Russian President , President of Russia , Moscow , Russia , Victory Day , Victory Day Parade

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD