Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भारत की सशस्त्र सेनाएं आधुनिक तकनीक और रणनीतिक दृष्टि दोनों ही मामलों में मजबूत हुई है : ओम बिरला

एक नए दृष्टिकोण और उन्नत तकनीक के साथ भारतीय सेना अपने पराक्रम और बहादुरी से राष्ट्र के सम्मान और गौरव को बढ़ा रही है : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, Manoj Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 13:48 IST

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सशस्त्र सेनाएँ आधुनिक तकनीक और रणनीतिक दृष्टि दोनों मामलों में और अधिक मजबूत हुई हैं। श्री बिरला ने ज़ोर देते हुए कहा कि भारतीय सेना हमेशा से ही साहस और पराक्रम का प्रतीक रही है और आज अगर देश की सीमाएँ सुरक्षित हैं, तो यह युवा भारतीयों की बहादुरी और उनके समर्पण के कारण ही है, जिनकी वीरता आज भी देश को प्रेरित करती है। 

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने वैश्विक मंच पर एक खास स्थान हासिल किया है। श्री बिरला ने ये बातें दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) के वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि युवाओं का आत्मविश्वास, उनके विचार और प्रतिबद्धता ही राष्ट्र की असली ताकत है। 

साथ ही उन्होंने युवाओं से हर कार्य, व्यवहार, अध्ययन और नवाचार में "राष्ट्र प्रथम" की मानसिकता अपनाने का आह्वान किया। श्री बिरला ने कहा कि युवाओं को विकसित भारत@2047 के विज़न को साकार करने के लिए नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

श्री बिरला ने ज़ोर देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं पर है, क्योंकि उनके पास नए विचार और दृढ़ संकल्प हैं। श्री बिरला ने न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बल्कि मजबूत सांस्कृतिक मूल्यों को प्रदान करने में श्यामलाल कॉलेज के योगदान की सराहना की, जो देश को आगे ले जाने के लिए एक शिक्षित, अनुशासित और देशभक्त पीढ़ी को आकार देने में मदद कर रहा है।

श्री बिरला ने कहा कि पिछले 75 सालों में भारत ने उल्लेखनीय तरक्की की है। उन्होंने कहा कि देश का गौरव और वैश्विक मान्यता आज के वक्त में काफी बढ़ गया है और इस कामयाबी में सबसे अधिक योगदान इसके युवाओं का रहा है। उन्हें प्रसन्नता जताते हुए कहा कि भारत के युवा मस्तिष्क अपनी सराहनीय बौद्धिक क्षमता, दृष्टिकोण और समर्पण के साथ तमाम वैश्विक चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। 

उन्होंने तक्षशिला और नालंदा का ज़िक्र करते हुए कहा की ऐसी प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणालियों ने सांस्कृतिक विरासत के साथ ज्ञान का खूबसूरती से मिश्रण किया है। उन्हें खुशी जताई कि आज हमारी आधुनिक शिक्षा प्रणाली उस विरासत पर आधारित है, जो नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देती है। 

श्री बिरला ने कहा कि आज विश्वविद्यालय नवाचार के केंद्र बन रहे हैं, जो भविष्य की चुनौतियों के लिए समाधान प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में दुनिया भर में भारतीय युवाओं की मांग बहुत बढ़ गई है। उनका तकनीकी कौशल, पेशेवर विशेषज्ञता और काम को लेकर उनके नैतिक मूल्य उन्हें वैश्विक मंच पर अलग पहचान दिलाते हैं। इस मौके पर सांसद श्री मनोज तिवारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD