Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिव प्रताप शुक्ल ने भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनज़र राज्य की तैयारियों की समीक्षा की

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Prabodh Saxena, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 13:42 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शांति, कानून और व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के दृष्टिगत आज राजभवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्य की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा और पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा उपस्थित थे।

राज्यपाल ने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया और पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों पर कार्रवाई के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने आगाह किया कि पाकिस्तान हताश होकर हमला करने का दुस्साहस कर सकता है, जिसके लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।

मुख्य सचिव ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि अल्पावधि वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को पहले ही निर्वासित किया जा चुका है। राज्य में कश्मीरी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और जम्मू-कश्मीर में रहने वाले हिमाचली छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा पर भी नज़र रखी जा रही है।

मुख्य सचिव ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की है। उन्हें नियमित निगरानी, मॉकड्रिल करने और सुरक्षित घरों की स्थापना सहित आपदा प्रबंधन उपायों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लोगों और विभिन्न एजेंसियों को जागरूक करने के लिए राज्यव्यापी मॉकड्रिल आयोजित की गई है। संवेदनशील खुफिया मामलों को संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया गया है। राज्यपाल ने विशेष रूप से पठानकोट के निकट इंदौरा और नुरपूर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने इन क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और जनता को सचेत रहने के लिए केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्णय लेने को कहा। राज्यपाल ने जनता से शांत रहने, अफवाह से बचने और भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा जारी अधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। 

उन्होंने आपदा प्रबंधन तथा आवश्यक सेवाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Prabodh Saxena , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD