Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पुस्तक का विमोचन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 18:05 IST

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को न्यू महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की लिखी पुस्तक "जनता की कहानी मेरी आत्मकथा" का विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति और राजनेता उपस्थित रहे। 

यह पुस्तक राज्यपाल दत्तात्रेय के जीवन, उनके सार्वजनिक सेवा के अनुभवों और समाज के प्रति उनके योगदान को जीवंत रूप से प्रस्तुत करती है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मौजूद हस्तियों ने इस कृति की गहराई और प्रेरणादायक संदेशों की सराहना की।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज न्यू महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय जी द्वारा लिखित पुस्तक "जनता की कहानी मेरी आत्मकथा" का विमोचन किया।

"यह पुस्तक "जनता की कहानी मेरी आत्मकथा" बंडारू दत्तात्रेय के जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती है। यह उनके बचपन, शिक्षा, सामाजिक कार्यों और राजनीतिक यात्रा से लेकर हरियाणा के राज्यपाल के रूप में उनकी भूमिका तक के अनुभवों का एक दस्तावेज है। 

पुस्तक में उन्होंने जिन चुनौतियों का सामना किया, उनकी उपलब्धियों और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रस्तुत किया गया है।राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, "यह पुस्तक मेरे जीवन का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की कहानी है, जिन्होंने मेरे सफर में मेरा साथ दिया। 

मैंने हमेशा जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता माना है और यह पुस्तक उसी भावना को दर्शाती है। मैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति के लिए उनका आभार जताता हूं।" विमोचन समारोह में अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बंडारू दत्तात्रेय के समर्पण और सेवा भाव की प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सिर्फ एक आत्मकथा नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक सेवा में उनके योगदान का एक जीवंत दस्तावेज है। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने जीवन के माध्यम से यह दिखाया है कि सच्चा नेतृत्व जनता के कल्याण के लिए समर्पित होता है। यह पुस्तक युवाओं के लिए प्रेरणादायी भी है।

 

Tags: Jagdeep Dhankhar , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Bandaru Dattatreya , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD