Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

भारतीय नौसेना का ऐतिहासिक आईओआर मिशन 'सागर' संपन्न

9 देशों के साथ समुद्री संबंध मजबूत किए

Military, Navy, Indian Navy, IOR Sagar, Indian Ocean Ship Sagar, Vice Admiral V Srinivas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 08 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 12:54 IST

भारतीय नौसेना की पहली पहल हिंद महासागर जहाज सागर, जिसमें नौ आईओआर नौसेनाओं के कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से चालक दल शामिल था, ने दक्षिण-पश्चिम आईओआर क्षेत्र में अपनी महीने भर की तैनाती सफलतापूर्वक पूरी की और 08 मई 25 को कोच्चि लौट आया।

दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने नौसेना बेस, कोच्चि में आयोजित भव्य स्वागत समारोह के दौरान भारत और नौ मित्र देशों के चालक दल को बधाई दी। तैनाती का सफल समापन समुद्री सहयोग में एक नया अध्याय है और सामूहिक समुद्री हितों की रक्षा, क्षमता निर्माण और आईओआर देशों के साथ स्थायी भागीदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आईओएस सागर को 05 अप्रैल 25 को करवार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तैनाती के दौरान, जहाज ने दार-एस-सलाम, नकाला, पोर्ट लुइस, पोर्ट विक्टोरिया और माले के पत्तनों का दौरा किया। मिशन के मुख्य आकर्षण में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास, पेशेवर और सांस्कृतिक आदान-प्रदान और प्रमुख आईओआर देशों - तंजानिया, मोजाम्बिक, मॉरीशस और सेशेल्स के संयुक्त ईईजेड निगरानी शामिल थे। 

भारत और अफ्रीकी देशों के बीच क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को मजबूत करते हुए, जहाज ने आईएनएस चेन्नई और आईएनएस केसरी के साथ एआईकेईएमई 2025 में भागीदारी की, जिसकी मेजबानी भारत और तंजानिया ने 13 से 18 अप्रैल 25 तक की थी। 

अभ्यास ने आईओएस सागर के चालक दल को संयुक्त पत्तन चरण में भाग लेने और भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ वार्तालाप करने का अवसर प्रदान किया भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी संबंधों को मजबूत करते हुए, आईओएस सागर के चालक दल ने मॉरीशस पुलिस बल के साथ लाभदायक गठजोड़ किया और मॉरीशस तट रक्षक के साथ समन्वित गश्त में भाग लिया। 

पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स की यात्रा क्रॉस डेक विज़िट, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, संयुक्त योग सत्र और सेशेल्स रक्षा बल के साथ समुद्री जुड़ाव के साथ चिह्नित की गई थी। कोच्चि में प्रवेश करने से पहले जहाज ने मालदीव में सहयोगी समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय आउटरीच मिशन का आयोजन किया। 

यह तैनाती भारतीय नौसेना की क्षेत्रीय नौसेनाओं और आईओआर देशों के समुद्री सुरक्षा हितधारकों के साथ मिलकर प्रशिक्षण लेने, सर्वोत्तम कार्यप्रणाली का आदान-प्रदान करने और अंतर-संचालन और आपसी समझ को बढ़ाने के लिए निरंतर जुड़ाव का उदाहरण है।

यह नौ साझेदार देशों - कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया के 44 अंतरराष्ट्रीय चालक दल के लिए एक अनूठा अनुभव था, जिन्होंने भारतीय नौसेना के चालक दल के साथ संयुक्त रूप से जहाज का संचालन किया, जो वास्तव में 'एक महासागर एक मिशन' के आदर्श वाक्य को प्रदर्शित करता है। 

आईओएस सागर की यात्रा जो मार्च 25 में एसएनसी, कोच्चि में संयुक्त बंदरगाह और समुद्री प्रशिक्षण चरण के साथ शुरू हुई, सभी चालक दल के सदस्यों के लिए स्मरणीय रही। एक अच्छी तरह से समन्वित और एकजुट टीम के रूप में एक साथ काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय चालक दल का पेशेवर और सहज एकीकरण वास्तव में सौहार्द और समुद्री मित्रता की भावना को प्रदर्शित करता है। 

यह मिशन भारत सरकार के रणनीतिक दृष्टिकोण महासागर (क्षेत्र भर में सुरक्षा के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के प्रति आईओआर में 'प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता' और 'पसंदीदा सुरक्षा भागीदार' के रूप में भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रमाण है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , IOR Sagar , Indian Ocean Ship Sagar , Vice Admiral V Srinivas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD