Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युद्ध नशों विरुद्ध के अंतर्गत फतेहगढ़ साहिब जिले में 7 मई से नशा मुक्ति यात्रा शुरू होगी - डॉ. सोना थिंद

तीनों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में लोगों को जागरूक किया जाएगा

Dr Sona Thind, DC Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 15:32 IST

पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत फतेहगढ़ साहिब जिले में 7 मई से शुरू होने वाली नशा मुक्ति यात्रा की तैयारियों के बारे में समीक्षा करने के लिए डिप्टी कमिश्नर डाॅ. सोना थिंद ने जिला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए युद्ध नशों विरुद्ध के नाम से विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत सरहिंद के सोहन फार्म में पिछले दिनों में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद अब 7 मई से रोजाना अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विधायक, सरपंच, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, पुलिस थाना प्रमुख भाग लेंगे और लोगों को नशे के खात्मे में सहयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित करके पंजाब सरकार द्वारा नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

बैठक में एस.पी राकेश कुमार यादव, सभी उपमंडलाधीश, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिविल सर्जन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Dr Sona Thind , DC Fatehgarh Sahib , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD