Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

बी.एल. वर्मा ने बदायूं में नमस्ते कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

B L Verma, Bharatiya Janata Party, BJP, National Action Plan for Mechanized Sanitation Ecosystem, NAMASTE, Budaun, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बदायूं (उत्तर प्रदेश) , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 13:59 IST

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से ‘मशीनीकृत स्वच्छता इकोसिस्टम हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना (नमस्ते)’ पर केन्द्रित एक विशेष कार्यक्रम 5 मई, 2025 को उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित डीआईईटी सभागार में आयोजित किया गया। 

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। नमस्ते कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कार्य में संलग्न कर्मियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे सुरक्षित, सम्मानजनक और टिकाऊ आजीविका हासिल करने में समर्थ हो सकें।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि यह केवल एक सरकारी योजना मात्र नहीं है, बल्कि समाज में सबसे अधिक मेहनत करने वाले लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का एक संकल्प है। उन्होंने इस लोक-संवेदनशील कार्यक्रम में भाग लेने और इस सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनने के लिए सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सराहना की।

इस कार्यक्रम की निम्नलिखित मुख्य विशेषताएं थीं:

सीवर तथा सेप्टिक टैंक कर्मियों (एसएसडब्ल्यू) को पीपीई किट एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण।

लाभार्थियों को सिलाई मशीनों का वितरण।

डीआईईटी के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सफाई कर्मियों के सम्मान में आकर्षक रंगोली बनाई।

अब तक देशभर में 73,768 सीवर तथा सेप्टिक टैंक कर्मियों (एसएसडब्ल्यू) की प्रोफाइलिंग की जा चुकी है। इनमें से 45,871 को पीपीई किट, 354 को सुरक्षा उपकरण और 27,103 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं। 

बदायूं और शाहजहांपुर जिलों में कुल 324 एसएसडब्ल्यू की प्रोफाइलिंग पूरी कर ली गई है और इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें पीपीई किट एवं आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। शाहजहांपुर के कुछ लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं।

 

Tags: B L Verma , Bharatiya Janata Party , BJP , National Action Plan for Mechanized Sanitation Ecosystem , NAMASTE , Budaun , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD