Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

सुख की सरकार निर्धन लोगों के हितों की सुरक्षा को कृतसंकल्प : संजय रत्न

विधायक ने वितरित किए 178 लाभार्थियों को 19 लाख के चेक

Sanjay Ratan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Jawalamukhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 13:42 IST

विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ज्वालामुखी में मुख्यमंत्री राहत कोष के 15 लाभार्थियों को 7 लाख , घर बनाने हेतु 3 लाभार्थियों को 1.5 लाख  और गरीब बेटियों के विवाह हेतु ज्वालामुखी मंदिर न्यास से लगभग 160 लाभार्थियों को 8 लाख 16 हजार के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब व्यक्ति के हितों की सुरक्षा हेतु कृतसंकल्प है।

उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत पात्र महिलाओं को गृह निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए ई-काॅमर्स वैबसाइट शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ‘महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना’ को मंजूरी प्रदान की है। 

इस योजना के अंतर्गत 2 लाख 50 हजार रुपये से कम सालाना आय वाले वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मचारियों को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर न्यास का पैसा मंदिर का सौंदर्यकरण के साथ साथ ज्वालामुखी क्षेत्र की साफ सफाई और शौचालय बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे है।विधायक ने कहा कि 31 मार्च 2025 तक जो भी प्रार्थना पत्र मंदिर न्यास के पास आए थे उन सभी की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। 

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए खुंडिया तहसील में 9 ट्यूबवेल और ज्वालामुखी तहसील के बल्ला में मिनी ट्यूबवेल स्थापित किए गए है ताकि गर्मियों के मौसम में पानी की समस्या न आए। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा बागवानी के क्षेत्र में भी विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं और प्रोजेक्ट चलाए जा रहे है जिन में से एक है शिवा प्रोजेक्ट। 

उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट कांगड़ा जिला के 7 विकासखंडों में चलाया जा रहा है जिसमें देहरा और प्रागपुर विकास खंड भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए 10 हैक्टेयर की भूमि का होना अनिवार्य है।इस प्रोजेक्ट में 75 प्रतिशत सरकार द्वारा व्यय किया जाता है जिनमें सोलर फेंसिंग भी शामिल है और प्रोजेक्ट में लगाने के लिए पौधे भी विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाते है। 

वहीं पौधों की सिंचाई जल शक्ति विभाग द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि कोई बागवान अगर पॉलीहाउस बनाना चाहता है तो सरकार द्वारा 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इस अवसर पर विधायक ने जनसमस्याओं को सुना और अधिकारियों को इसे निपटाने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित

उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा, बीडीओ सुराणी अंशु चंदेल , तहसीलदार ज्वालामुखी राहुल , मंदिर अधिकारी ज्वालामुखी मनोहर लाल , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भारत भूषण, सीडीपीओ देहरा सुशील शर्मा , पार्षद सुरेंद्र , नीरज , बलदेव सिंह ठाकुर , अश्वनी चैधरी , अनिल कुमार , प्रकाश चैधरी सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sanjay Ratan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Jawalamukhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD