Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनोहर लाल खट्टर और रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली में डीएमआरसी के 31वें स्थापना दिवस में शामिल हुए

मेट्रो ट्रेनों में कार्गो डिब्बे जोड़ने से शहरी कामकाजी वर्ग के लिए व्यावसायिक दक्षता बढ़ेगी : मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Rekha Gupta, Chief Minister Of Delhi, Delhi Metro Rail Corporation, DMRC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 May 2025

Last updated on: May 05, 2025, 12:34 IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपना 31वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य और बिजली मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

श्रीमती रेखा गुप्ता, माननीय मुख्यमंत्री, जीएनसीटीडी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। माननीय आवासन एवं शहरी कार्य और बिजली मंत्री श्री मनोहर लाल जी, नई दिल्ली के भारत मंडपम में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के साथ शामिल हुए।

माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में दिल्ली में आम नागरिक के दैनिक जीवन में दिल्ली मेट्रो की महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आसान, विश्वसनीय और सुरक्षित आवागमन हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और दिल्ली मेट्रो जैसी शहरी परिवहन प्रणाली शहरी जीवन का अनिवार्य अंग बन गई है।

भविष्य को देखते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत की लगभग 50% जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में निवास करेगी। इसलिए आज शहरी गतिशीलता के बुनियादी ढांचे की योजना बनाना और उसे मजबूत करना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने मेट्रो ट्रेनों में कार्गो डिब्बे जोड़ने का दूरदर्शी विचार साझा किया। 

इससे छोटे व्यवसायी, विक्रेता और फेरीवाले शहर भर में अपने सामान को निर्बाध रूप से ला - ले जा सकेंगे। यह ऐसा कदम है जो समय बचाएगा, ऊर्जा की खपत को कम करेगा और शहरी कामकाजी वर्ग के लिए व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाएगा।

इसके अलावा, श्री मनोहर लाल जी ने देश के सतत विकास लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाते हुए मेट्रो परिचालन में हरित और नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को एकीकृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने दोहराया कि मेट्रो प्रणाली भारत के प्रत्येक शहर की जीवन रेखा होगी तथा उनका निरंतर विस्तार और आधुनिकीकरण स्मार्ट, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शहरी केंद्रों के निर्माण की कुंजी है।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय सचिव और डीएमआरसी के अध्यक्ष श्री कटिकिथला श्रीनिवास; श्री धर्मेंद्र, मुख्य सचिव, जीएनसीटीडी; और डॉ. विकास कुमार, प्रबंध निदेशक, डीएमआरसी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान, संगठन में अनुकरणीय योगदान के लिए व्यक्तियों और टीमों को डीएमआरसी के वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए गए।

इन सम्मानों में शामिल हैं:

मेट्रो वूमन ऑफ द ईयर : सुश्री प्रीति, वरिष्ठ स्टेशन नियंत्रक/ट्रेन ऑपरेटर

मेट्रो मैन ऑफ द ईयर*: श्री सुरेश पवार, वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक/लाइन सुपरवाइजर

सर्वश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन: करोल बाग मेट्रो स्टेशन

सर्वश्रेष्ठ मेट्रो डिपो: कालिंदी कुंज डिपो

राजभाषा पुरस्कार: सुश्री अंजलि, वरिष्ठ ग्राहक संबंध सहायक

डीएमआरसी कर्मचारियों के बीच टीम भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाली वर्ष भर की गतिविधियों के लिए मेट्रो एडवेंचर क्लब (एमएसी) टीम को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भी इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो को बधाई दी। 

उन्होंने कहा, "दिल्ली मेट्रो ने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है, वह वाकई जीवन रेखा से कम नहीं है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "जब कोई यात्री दिल्ली मेट्रो में प्रवेश करता है तो उसे 'अच्छा महसूस' होता है। वे इसे साफ रखते हैं और नियमों का पालन भी करते हैं। व्यवहार में बदलाव आया है।"

यह कार्यक्रम यह सोचने का समय था कि दिल्ली मेट्रो कितनी दूर तक आ गई है। इस दौरान इस यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों की कड़ी मेहनत की सराहना की गई। यह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित, भरोसेमंद और पर्यावरण अनुकूल यात्रा प्रदान करने पर डीएमआरसी के निरंतर ध्यान की भी याद दिलाता है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Rekha Gupta , Chief Minister Of Delhi , Delhi Metro Rail Corporation , DMRC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD