Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

फंडों की हेराफेरी के आरोप में पूर्व विधायक के पुत्र, पुत्रवधू, कार्यकारी अधिकारी और दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज

विजिलेंस ब्यूरो ने कार्यकारी अधिकारी, क्लर्क और प्राइवेट फर्म मालिक को किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Tarntaran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 02 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 12:37 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चल रही मुहिम के दौरान, तरनतारन के पूर्व विधायक के पुत्र और पुत्रवधू और नगर कौंसिल तरनतारन के कार्यकारी अधिकारी (ई.ओ.), क्लर्क और एक फर्म के मालिक के खिलाफ कौंसिल के फंडों में बड़ी हेराफेरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस केस में उपरोक्त आरोपी ईओ, क्लर्क और फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग द्वारा की गई चेकिंग के नतीजों के आधार पर हुई विजिलेंस जांच के आधार पर केस दर्ज किया गया है। 

इस केस को अगली जांच के लिए विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया गया था। इसके बाद, जांच के आधार पर, उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज के थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(2) के साथ-साथ 13(1) और आईपीसी की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत एफआईआर नंबर 22, दिनांक 02.05.2025 दर्ज की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस केस के आरोपियों में शरणजीत कौर, कार्यकारी अधिकारी (अब निलंबित) और नगर कौंसिल तरनतारन का क्लर्क नरिंदर कुमार, पूर्व विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री का पुत्र संदीप कुमार अग्निहोत्री और उनकी पत्नी ज्योति सचदेवा, जो कि मेसर्स एम.के. पद्म पेट्रोलियम की मालिक हैं और न्यू पवन नगर, अमृतसर के निवासी राजीव गुप्ता, जो मेसर्स शार्प फोकस विजन प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एसआर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरधारक हैं, शामिल हैं।

इस केस में, शरणजीत कौर, ईओ और नरिंदर कुमार क्लर्क, दोनों नगर कौंसिल, तरनतारन में तैनात, और उपरोक्त प्राइवेट फर्म के मालिक राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।प्रवक्ता ने खुलासा किया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त कार्यकारी अधिकारी द्वारा 2017-2022 के वर्षों के दौरान धोखाधड़ी वाले लेन-देन किए गए थे। 

उसने मेसर्स सिद्धू कंस्ट्रक्शन कंपनी, मेसर्स ब्रदर कंस्ट्रक्शन कंपनी और मेसर्स फ्रेंड्स एसोसिएशन को विभिन्न चेकों के माध्यम से गलत भुगतान किए थे। इसके अलावा, पूर्व विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री के पुत्र संदीप कुमार अग्निहोत्री के साथ मिलकर, दोषी ईओ ने उनके कंपनियों मेसर्स शार्प फोकस विजन प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एसआर एंटरप्राइजेज को भी जाली भुगतान किए थे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि स्थानीय निकाय विभाग पंजाब द्वारा की गई चेकिंग के दौरान, उपरोक्त जाली अदायगी की वसूली तो हो गई, लेकिन 27,88,000 रुपये की राशि अभी भी बकाया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संदीप कुमार अग्निहोत्री ने अपनी पत्नी ज्योति सचदेवा की मालिकानी वाले मेसर्स एमके पद्म पेट्रोलियम के नाम पर जारी किए गए 4,41,03,086 रुपये के जाली भुगतान भी प्राप्त किए थे। बाद में, संदीप अग्निहोत्री ने इस जाली अदायगी का कुछ हिस्सा नगर कौंसिल तरनतारन के खातों में वापस जमा करवा दिया, लेकिन 35,45,404 रुपये अभी भी बकाया हैं। 

बकाया बिलों के आंशिक अदायगी के बाद मेसर्स एमके पद्म पेट्रोलियम की तरफ कुल 1,05,30,628 रुपये की बकाया राशि पाई गई। इसके अलावा, प्रमुख सचिव, स्थानीय निकाय, पंजाब द्वारा प्रदान की गई विभागीय निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, ई.ओ. शरणजीत कौर ने क्लर्क राजीव कुमार (अब मृत), जो कि उसके दफ्तर में तैनात था और उपरोक्त क्लर्क नरिंदर कुमार को बिना किसी बिल या वर्क ऑर्डर के भुगतान जारी किए थे।

तथ्यों से यह स्पष्ट हो गया कि ईओ शरणजीत कौर ने उपरोक्त संदीप कुमार अग्निहोत्री के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग किया और उनकी फर्जी फर्मों मेसर्स शार्प फोकस विजन प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एसआर एंटरप्राइजेज को गैर-कानूनी भुगतान किए थे। इसके अलावा, यह भी पाया गया कि 14,61,980 रुपये, 3,25,000 रुपये और 2,09,400 रुपये का भुगतान बिना किसी टेंडर या कोटेशन के विभिन्न फर्मों को किया गया था।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि केस जांच अधीन है और जाली भुगतान प्राप्त करने वाले निजी व्यक्तियों की भूमिका की जांच के दौरान पुष्टि की जाएगी। आरोपियों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Tarntaran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD