Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नंगल डैम पहुंचे - पंजाब के पानी की एक भी बूंद किसी और को चोरी नहीं करने दूंगा

बी.बी.एम.बी. पंजाब को दरकिनार करके हरियाणा को पानी नहीं जारी कर सकता - मुख्यमंत्री

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Harjot Singh Bains, Nangal, Bhakra Beas Management Board, BBMB, Nangal Dam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल (रूपनगर) , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 12:50 IST

पंजाब के पास किसी और को देने के लिए एक भी बूंद अतिरिक्त न होने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) तानाशाही ढंग से पंजाब को हुक्म चलाकर हरियाणा को पानी नहीं छोड़ सकता।आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से के आवंटित पानी से 16000 क्यूसेक पानी अधिक इस्तेमाल कर चुका है। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा ने पंजाब के पानी पर डाका डालने के लिए आपस में गठजोड़ कर लिया है और बी.बी.एम.बी. ने कानून की धज्जियां उड़ाकर हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने का फैसला कर लिया जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बी.बी.एम.बी. में पंजाब का 60 फीसदी हिस्सा है और बोर्ड का यह फैसला मनमाना, तानाशाही और गैर-लोकतांत्रिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बी.बी.एम.बी. को पंजाब और इसके हितों को दरकिनार करके किसी को पानी देने का कोई हक नहीं है और किसी भी सूरत में ऐसा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा, "जैसे एक किसान हर वक्त अपने हिस्से के पानी की रक्षा करता है, उसी तरह पंजाब और इसके पानी का रखवाला होने के नाते मैं यहां प्रबंधों का निरीक्षण करने के लिए आया हूं ताकि कोई भी पंजाब के पानी की चोरी न करे। पंजाब सरकार किसी को भी राज्य के पानी को लूटने की इजाजत नहीं देगी और इस बारे में पहले ही उचित योजना बनाई जा चुकी है।"

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी दमनकारी नीतियां पंजाब में नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने पानी को छीनने वाले ऐसे किसी भी कदम का जोरदार विरोध करेगा क्योंकि कृषि आधारित राज्य होने के नाते पंजाब का पानी हमारी जीवनधारा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि केंद्र ऐसी साजिशें रचने से पीछे नहीं हटा तो उसे यह भी भुला देना चाहिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए पंजाब, देश को धान देगा।

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि हरियाणा और राजस्थान को हर साल 21 मई से 20 मई तक पानी का बनता हिस्सा आवंटित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा इस साल मार्च महीने के अंत तक अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है जिसके कारण अब और पानी लेने के लिए पंजाब के पानी पर डाका डालने की बुरी चालें चल रहा है। इस बारे में विवरण साझा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब तक हरियाणा आवंटित पानी का 103 फीसदी उपयोग कर चुका है और अब भाजपा हरियाणा को और पानी देने के लिए पंजाब पर दबाव बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर दबाव के आगे झुकने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि उनका सरोकार पंजाब के किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि यह गैर-कानूनी चालें खेलने की बजाय केंद्र सरकार को पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि रद्द करने के बाद चिनाब, झेलम, उझ और अन्य नदियों के पानी को राज्य की ओर मोड़ना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस संधि के रद्द होने से बचाया गया अतिरिक्त पानी धान के सीजन से पहले जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरे उत्तरी क्षेत्र को सप्लाई किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंजाब से अपील की थी कि उसके पास लोगों के लिए पीने का पानी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर पंजाब सरकार ने उदारता दिखाते हुए 6 अप्रैल, 2025 से हरियाणा को रोजाना 4000 क्यूसेक पानी देना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने इस तथ्य का भी जिक्र किया कि पंजाब खेतों की सिंचाई के लिए पहले ही पानी की कमी से जूझ रहा है क्योंकि भूजल का स्तर गिर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांधों में पानी का स्तर चिंताजनक स्थिति में नीचे आ गया है। इसका हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पोंग बांध, भाखड़ा बांध और रणजीत सागर बांध में पानी का स्तर बीते साल के मुकाबले क्रमशः 32 फीट, 12 फीट और 14 फीट नीचे आ चुका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लिए पानी की एक-एक बूंद बेशकीमती है और इसे किसी के साथ साझा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा हरियाणा और केंद्र की सरकारों के माध्यम से राज्य के साथ जबरदस्ती करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि बी.बी.एम.बी. द्वारा पंजाब के पानी पर डाका डालने के लिए आए दिन नए प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार कर रही है ताकि राज्य के हितों की रक्षा की जा सके। 

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरी चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर भी विचार किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के पानी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि राज्य के पास किसी और राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी की एक भी बूंद नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हैरानी वाली बात है कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और मनप्रीत सिंह बादल समेत भाजपा की शीर्ष लीडरशिप ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। 

उन्होंने कहा कि यही समय है जब इन नेताओं को केंद्र के समक्ष अन्यायपूर्ण मुद्दा उठाकर राज्य के प्रति अपनी वफादारी साबित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि या तो इन नेताओं को इस्तीफा देना चाहिए या फिर राज्य के पानी की रक्षा के लिए राज्य सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि ये नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं।मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह बहुत ही हैरानी की बात है कि एक और भाजपा नेता और अपने आप को 'पानी का रक्षक' बताने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस मुद्दे पर पूरी तरह खामोश हैं। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सिर्फ कागजों में 'पानी के रखवाले' थे जबकि वास्तविकता में इन नेताओं ने कभी भी पंजाब और इसके लोगों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये नेता अपने निजी और राजनीतिक हितों के लिए हरियाणा और अन्य राज्यों को 25 फीसदी तक अतिरिक्त पानी देते थे।इस मौके पर अन्य के अलावा कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Harjot Singh Bains , Nangal , Bhakra Beas Management Board , BBMB , Nangal Dam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD